post-slider

प्रधानमंत्री ने भेजी 23वीं किस्त ₹18,880 करोड़ किसानों के बैंक खातों, प्रयागराज में केशव मौर्य ने दिये पात्र किसान लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र

आज प्रयागराज के संगम सभागार में आयोजित  कार्यक्रम के दौरान 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' के तहत पात्र किसान लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। मंच से स्वयं कई किसान भाइयों को 'प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना' के आधिकारिक स्वीकृति पत्र सौंपे और उन्हें बधाई दी।

 

यह कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के करोड़ों किसानों के बैंक खातों में योजना की 23वीं किस्त के सीधे हस्तांतरण (DBT) के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

 

श्री मौर्य ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा देश के 9.44 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के बैंक खातों में ₹18,880 करोड़ से अधिक की राशि सीधे ट्रांसफर की गई।कहा कि देश के अन्नदाताओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की योगी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पीएम-किसान सम्मान निधि योजना आज देश के छोटे और सीमांत किसानों के लिए एक बड़ा संबल बन चुकी है, जिससे उन्हें खेती-किसानी की तात्कालिक जरूरतों को पूरा करने में सीधी मदद मिल रही है। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि बिना किसी बिचौलिए या भ्रष्टाचार के, पूरी पारदर्शिता के साथ डिजिटल माध्यम से सीधे किसानों के खातों में पैसा पहुंचना सुशासन का सबसे बड़ा उदाहरण है।

 

इस राष्ट्रीय कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के साथ ही प्रयागराज के संगम सभागार में कृषि विभाग द्वारा विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें स्थानीय प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Tags:

Latest Posts