केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में पार्टी पदाधिकारियों से की संगठनात्मक चर्चा, जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं दिये कार्यवाही के निर्देश

केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में पार्टी पदाधिकारियों से की संगठनात्मक चर्चा, जनता दर्शन में सुनी जनसमस्याएं दिये कार्यवाही के निर्देश

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य ने आज प्रयागराज भ्रमण के दौरान सर्किट हाउस में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भेंटवार्ता कर संगठनात्मक विषयों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय एवं जनोन्मुखी बनाने तथा पार्टी की नीतियों एवं केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।

श्री मौर्य  ने पार्टी पदाधिकारियों से संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्यक्रमों तथा बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का संगठन कार्यकर्ता आधारित संगठन है और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं समर्पण के बल पर पार्टी निरंतर मजबूत हो रही है। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे जनसामान्य के बीच लगातार संपर्क में रहें तथा सरकार की उपलब्धियों एवं योजनाओं की जानकारी पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाएं।

उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य  ने सर्किट हाउस में जनता दर्शन का आयोजन कर बड़ी संख्या में आए नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने सड़क, बिजली, पानी, राजस्व, आवास, पेंशन, रोजगार सहित अन्य जनसमस्याओं से संबंधित प्रार्थना-पत्र उप मुख्यमंत्री जी को सौंपे। प्रत्येक फरियादी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। पात्र लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाना और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में है।

Tags:

Latest Posts