post-slider

रणबीर कपूर ने ठुकराई थी दीपिका की 'कॉकटेल', सैफ अली खान का बड़ा खुलासा— 'मेकर्स को नहीं मिल रहा था कोई हीरो

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'कॉकटेल 2' (Cocktail 2) को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। यह फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है, लेकिन इसकी रिलीज के साथ ही दर्शकों को साल 2012 में आई ओरिजिनल 'कॉकटेल' की याद आ गई है। दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी के अभिनय से सजी उस क्लासिक कल्ट रॉम-कॉम फिल्म ने आधुनिक रिश्तों की परिभाषा बदल दी थी। इस बीच, फिल्म के मुख्य अभिनेता सैफ अली खान का एक पुराना इंटरव्यू सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक ऐसा शॉकिंग खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई दंग है। सैफ ने बताया कि वह इस सुपरहिट फिल्म के लिए मेकर्स की पहली च्वाइस नहीं थे।

दीपिका और डायना तो फाइनल थीं, पर हीरो ढूंढने में मेकर्स के छूट गए थे पसीने

सैफ अली खान ने वैरायटी इंडिया को दिए अपने एक हालिया इंटरव्यू में गुजरे जमाने की यादों को ताजा करते हुए बताया कि साल 2012 में जब फिल्म की स्क्रिप्ट तैयार हुई, तो फीमेल लीड्स के तौर पर दीपिका पादुकोण (वेरोनिका) और डायना पेंटी (मीरा) का नाम पहले से ही लॉक कर दिया गया था। लेकिन परेशानी तब शुरू हुई जब फिल्म के डायरेक्टर होमी अदजानिया और कास्टिंग टीम को फिल्म के लिए कोई मुख्य अभिनेता नहीं मिल रहा था। स्क्रीन पर दो देवियों के बीच फंसने वाले 'गौतम' के किरदार को निभाने के लिए कई बड़े स्टार्स हिचकिचा रहे थे।

रणबीर कपूर और इमरान खान ने ठुकरा दिया था ऑफर, सैफ बोले— 'सब मेरे आभारी होंगे'

इंटरव्यू के दौरान सैफ अली खान ने बॉलीवुड के उन बड़े नामों का खुलासा किया जिन्होंने दीपिका पादुकोण के साथ इस फिल्म को करने से साफ मना कर दिया था। सैफ ने हंसते हुए कहा— "मुझे अच्छी तरह याद है कि मेरे पास आने से पहले मेकर्स ने यह रोल इमरान खान और रणबीर कपूर को ऑफर किया था। इन दोनों के अलावा भी टीम ने इंडस्ट्री के कुछ और एक्टर्स से संपर्क किया था, लेकिन बात नहीं बनी। अंत में थक-हारकर वे मेरे पास आए और मैंने स्क्रिप्ट सुनते ही कहा कि चलो ठीक है, मैं यह रोल करता हूं। मुझे लगता है कि वे सभी आज मेरे बहुत आभारी (Greatful) होंगे कि मैंने यह फिल्म स्वीकार की।"

डायरेक्टर होमी अदजानिया संग काम करने का अनुभव रहा बेहतरीन

सैफ अली खान ने आगे बताया कि उन्हें इस फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुशी हुई थी। उन्होंने कहा— "मुझे यह फिल्म करते हुए बहुत मजा आया क्योंकि मैं फिल्म के निर्देशक होमी अदजानिया से बेहद प्यार करता हूं और उनके काम का सम्मान करता हूं। हम सभी ने लंदन में इस मूवी की शूटिंग के दौरान जमकर मस्ती की थी।" आपको बता दें कि साल 2012 में रिलीज हुई 'कॉकटेल' सैफ अली खान के करियर की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक साबित हुई थी और इसके गानों तथा सैफ-दीपिका की केमिस्ट्री ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। अब सालों बाद 'कॉकटेल 2' की रिलीज के मौके पर सैफ का यह बयान फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया है।

Tags:

Latest Posts