स्वस्थ जीवनशैली के लिए सही वजन का महत्व

Heightweight

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपनी सेहत पर अधिक ध्यान नहीं दे पाते हैं। गलत खानपान और अनियमित दिनचर्या के कारण शरीर का वजन असंतुलित हो जाता है। ऐसे में वजन कम करने की कोशिश करने से पहले यह जानना जरूरी होता है कि आपकी उम्र और हाइट के हिसाब से सही वजन कितना होना चाहिए।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, लंबाई के हिसाब से वजन का कोई निश्चित पैमाना नहीं होता, क्योंकि यह लाइफस्टाइल, बॉडी टाइप और डेली एक्टिविटीज पर निर्भर करता है। लेकिन, सही वजन की गणना करने के लिए BMI (बॉडी मास इंडेक्स) एक मानक मापा जाता है।

BMI से सही वजन का आकलन कैसे करें?

BMI (Body Mass Index) निकालने के लिए व्यक्ति की ऊंचाई और वजन का एक निर्धारित फॉर्मूला होता है:

उदाहरण: यदि किसी व्यक्ति का वजन 60 किलोग्राम और लंबाई 5 फीट (1.53 मीटर) है, तो:

इस तरह, BMI के आधार पर व्यक्ति का वजन वर्गीकृत किया जाता है।

BMI के आधार पर वजन की स्थिति

  • BMI 18.5 से कम: अंडरवेट (कम वजन)
  • BMI 18.5 – 24.9: आदर्श वजन (सही वजन)
  • BMI 25 – 29.9: ओवरवेट (अधिक वजन)
  • BMI 30 या उससे अधिक: मोटापा (Obesity)

उम्र के हिसाब से सही वजन कितना होना चाहिए?

उम्र पुरुष का वजन (kg) महिला का वजन (kg)
19-29 साल 83.4 73.4
30-39 साल 90.3 76.7
40-49 साल 90.9 76.2
50-60 साल 91.3 77.0