BREAKING:
March 14 2026 06:51 am

सर्दियों में नहाने का मन नहीं करता? तो अपनाएं ये टिप्स, शरीर रहेगा गर्म और आलस भागेगा दूर

Post

News India Live, Digital Desk :  सर्दी का मौसम (Winter Season) अपने पूरे शबाब पर है। सुबह उठने पर रजाई छोड़ने का मन नहीं करता और दिन भर बस यही दिल करता है कि या तो हीटर के सामने बैठे रहें या अलाव तापते रहें। लेकिन सच बात तो ये है कि हीटर की कृत्रिम (Artificial) गर्मी से राहत तो मिलती है, पर यह हमारी स्किन और सेहत के लिए बहुत अच्छी नहीं होती। बिजली का बिल बढ़ता है सो अलग!

तो फिर उपाय क्या है? उपाय बहुत सिंपल है। अगर हम अपने शरीर को अंदर से गर्म रखें, तो बाहर की ठंड हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकती। आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान और नेचुरल तरीके बताने जा रहे हैं जो आपको कड़कड़ाती ठंड में भी 'वॉर्म' और एनर्जी से भरपूर रखेंगे।

1. 'लेयरिंग' का जादुई फॉर्मूला (Layering Clothes)
अक्सर लोग गलती करते हैं कि एक बहुत मोटा स्वेटर या जैकेट पहन लेते हैं। इससे बेहतर तरीका है 'लेयरिंग'। यानी पतले-पतले 2-3 कपड़े एक के ऊपर एक पहनें। विज्ञान कहता है कि कपड़ों की परतों के बीच में हवा (Air) फंस जाती है, जो शरीर की गर्मी को बाहर नहीं निकलने देती। इसलिए, एक मोटे जैकेट की जगह थर्मल, शर्ट और स्वेटर का कॉम्बिनेशन आपको ज्यादा गर्म रखेगा।

2. डाइट में शामिल करें 'गर्म तासीर' वाली चीजें
हमारे किचन में ही ठंड का इलाज मौजूद है। सर्दियों में बाजरा, मक्का और गुड़ (Jaggery) खाना शुरू कर दें।

  • अदरक और लहसुन: अपनी दाल या सब्जी में अदरक और लहसुन की मात्रा थोड़ी बढ़ा दें। ये शरीर का तापमान नेचुरली बढ़ाते हैं।
  • तिल और मूंगफली: ठंड में गजक या तिल के लड्डू सिर्फ स्वाद के लिए नहीं होते, इनका तेल शरीर को अंदर से गर्मी देता है।

3. धूप सेकना है जरुरी (Sun Bathing)
सर्दी की धूप सिर्फ अच्छी नहीं लगती, बल्कि यह सेहत का टॉनिक भी है। दिन में कम से कम 20-30 मिनट धूप में जरूर बैठें। इससे शरीर को विटामिन-D मिलता है और हड्डियों की सिकाई होती है। धूप में बैठने से बॉडी का नेचुरल थर्मोस्टेट सही काम करता है।

4. गुनगुना पानी पीने की आदत
सर्दियों में प्यास कम लगती है, इसलिए हम पानी पीना कम कर देते हैं। इससे शरीर डीहाईड्रेट हो जाता है और हमें ज्यादा ठंड लगती है। कोशिश करें कि दिन भर हल्का गुनगुना पानी (Lukewarm Water) पिएं। यह शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को सही रखता है और बॉडी टेम्परेचर मैन्टेन करने में मदद करता है।

5. पैर गर्म तो सब गर्म
हमारे बुजुर्ग हमेशा कहते थे कि "ठंड हमेशा पैरों से चढ़ती है।" इसलिए घर के अंदर भी मोज़े (Socks) पहनकर रखें। अगर आपके पैर और सिर ढके हुए हैं, तो आपको बाकी शरीर में ठंड कम महसूस होगी।