Horoscope : सितंबर 2025 में बुध का महागोचर, 4 राशियों पर होगी धन की वर्षा, खुलेगा किस्मत का ताला

Post

News India Live, Digital Desk: ग्रहों की दुनिया में जब भी कोई बड़ा फेरबदल होता है, तो उसका सीधा असर हमारी जिंदगी पर पड़ता है. सितंबर 2025 में कुछ ऐसा ही होने जा रहा है. ग्रहों के राजकुमार, बुद्धि और व्यापार के कारक 'बुध', अपनी ही सबसे प्रिय राशि 'कन्या' में प्रवेश करने वाले हैं. बुध का अपनी उच्च राशि में आना ज्योतिष में एक बहुत बड़ी और शुभ घटना मानी जाती है.

इस गोचर से "भद्र महापुरुष राजयोग" का निर्माण हो रहा है, जो ज्योतिष के सबसे शक्तिशाली राजयोगों में से एक है. इसका मतलब है कि आने वाला समय 4 राशि वालों के लिए किसी सुनहरे सपने से कम नहीं होगा. उनकी किस्मत चमकने वाली है और उन पर पैसों की बारिश हो सकती है. आइए जानते हैं कौन सी हैं वो भाग्यशाली राशियां.

मिथुन राशि (Gemini)

मिथुन राशि वालों के लिए यह समय बहुत सौभाग्यशाली साबित हो सकता है. बुध का यह गोचर आपके सुख-सुविधाओं में जबरदस्त बढ़ोतरी करेगा. लंबे समय से अगर आप कोई नया वाहन या घर खरीदने का सपना देख रहे थे, तो वो अब पूरा हो सकता है. आपकी माता के साथ संबंध और भी मधुर होंगे और परिवार में खुशियों का माहौल रहेगा. फंसा हुआ पैसा वापस मिलने के भी योग हैं कुल मिलाकर, यह समय आपके लिए भौतिक सुखों का आनंद लेने का है.

सिंह राशि (Leo)

सिंह राशि वालों के लिए भद्र राजयोग किसी वरदान की तरह है. बुध आपकी राशि से धन और वाणी के भाव में गोचर करेंगे. इसका सीधा मतलब है कि आपको अचानक धन लाभ होने के प्रबल योग बन रहे हैं. यह पैसा किसी पुराने निवेश या किसी अप्रत्याशित स्रोत से आ सकता है. आपकी बातों में एक ऐसा जादू होगा, जिससे लोग तुरंत प्रभावित हो जाएंगे. जो लोग मीडिया, मार्केटिंग या सेल्स जैसे कामों से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय शानदार रहने वाला है.

कन्या राशि (Virgo)

बुध आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपकी ही राशि में प्रवेश कर रहे हैं, इसलिए सबसे ज्यादा लाभ आपको ही मिलने वाला है. इस दौरान आपके आत्मविश्वास में गजब की बढ़ोतरी होगी. आप जो भी फैसला लेंगे, उसमें आपको सफलता मिलेगी. कारोबार में वृद्धि के नए अवसर मिलेंगे और समाज में आपका मान-सम् सम्मान बढ़ेगा. नौकरीपेशा लोगों को तरक्की मिल सकती है और उनका वैवाहिक जीवन भी खुशहाल रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius)

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय करियर में नई ऊंचाइयां छूने का है. बुध का गोचर आपके काम और व्यवसाय के भाव में हो रहा है. आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे. कार्यक्षेत्र में आपके सीनियर और जूनियर दोनों आपका सहयोग करेंगे. जो लोग शिक्षा या बैंकिंग सेक्टर से जुड़े हैं, उनके लिए यह समय विशेष रूप से फायदेमंद रहेगा. बिजनेस करने वालों को नए ऑर्डर मिल सकते हैं, जिससे बड़ा मुनाफा होगा