BREAKING:
April 13 2026 12:43 pm

माननीय प्रधानमंत्री जी प्रत्येक भारतीय के शुभचिंतक, केशव प्रसाद।

Post

लखनऊ/कानपुर, आज दिनांक 06.01.2026 को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी कानपुर प्रवास पर रहे, जहां उन्होंने चंद्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर में विकसित भारत– गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) कानून, 2025 के संबंध में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित किया।

उप मुख्यमंत्री श्री मौर्य ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में लाया गया यह कानून ग्रामीण भारत के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल है। इस कानून के माध्यम से कृषि क्षेत्र और ग्रामीण श्रम शक्ति के बीच संतुलन स्थापित करते हुए रोजगार सृजन एवं उत्पादकता को सुदृढ़ किया गया है।

उन्होंने बताया कि विकसित भारत– जी राम जी कानून, 2025 ग्रामीण युवाओं, किसानों, श्रमिकों और स्वयं सहायता समूहों के लिए स्थायी आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराएगा। इससे न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि पलायन की समस्या पर भी प्रभावी नियंत्रण संभव होगा।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि यह कानून विकसित भारत–2047 के संकल्प को जमीनी स्तर पर साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो आत्मनिर्भर ग्रामीण भारत की नींव को और मजबूत करेगा। राज्य सरकार केंद्र सरकार के साथ मिलकर इस मिशन को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

प्रेस वार्ता के दौरान उप मुख्यमंत्री ने पत्रकार बंधुओं के प्रश्नों का उत्तर देते हुए कानून के उद्देश्यों, क्रियान्वयन प्रक्रिया एवं इससे होने वाले व्यापक लाभों की विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर मा0 जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी पदाधिकारियो के साथ क्षेत्रीय जनमानस की अपार भीड़ सम्मिलित हुई।

Tags:

--Advertisement--