नया साल, छुट्टियों की बहार! 2026 का कैलेंडर जारी, कर्मचारियों को मिलेंगे 12 लंबे वीकेंड, घूमने का प्लान बना लीजिए
साल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है और नए साल 2026 की आहट शुरू हो गई है। नए साल का नाम सुनते ही सबसे पहले लोग छुट्टियों का कैलेंडर ढूंढते हैं ताकि घूमने-फिरने और परिवार के साथ समय बिताने का प्लान बना सकें। तो सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी है! सामान्य प्रशासन विभाग ने साल 2026 के लिए छुट्टियों का कैलेंडर जारी कर दिया है और इस बार यह कैलेंडर कर्मचारियों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।
2026 में 12 बार मिलेंगे 'मिनी वेकेशन'!
अगले साल की सबसे खास बात यह है कि कर्मचारियों को एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 12 बार ऐसे मौके मिलेंगे जब उन्हें लगातार 3-3 दिन की छुट्टी मिलेगी। इसका मतलब है कि 12 सप्ताह ऐसे होंगे जब सरकारी दफ्तर सिर्फ चार दिन ही खुलेंगे।
- 5 बार: शनिवार-रविवार की छुट्टी के ठीक बाद सोमवार को अवकाश रहेगा, जिससे एक लंबा वीकेंड मिलेगा।
कुल मिलाकर, कर्मचारियों को 31 सार्वजनिक अवकाशऔर 19 ऐच्छिक अवकाशमिलेंगे। हालांकि, 19 ऐच्छिक छुट्टियों में से कोई भी कर्मचारी अपनी पसंद की केवल दो छुट्टियां ही ले सकता है। इस तरह, कर्मचारियों के खाते में कुल 50 छुट्टियां आएंगी।
लेकिन इन 9 छुट्टियों का रहेगा मलाल
जहां एक तरफ लंबे वीकेंड की सौगात है, वहीं एक छोटा सा गम भी है। साल 2026 में 9 सार्वजनिक छुट्टियां शनिवार या रविवार को पड़ रही हैं, जिससे ये वीकेंड में ही समा जाएंगी।
रविवार को पड़ने वाले त्योहार:
- शिवरात्रि (15 फरवरी)
- परशुराम जयंती (19 अप्रैल)
- आदिवासी दिवस (9 अगस्त)
- घट स्थापना (11 अक्टूबर)
- दिवाली (8 नवंबर)
शनिवार को पड़ने वाले त्योहार:
- ज्योति बा फुले जयंती (11 अप्रैल)
- स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त)
प्रमुख त्योहारों पर रहेगी छुट्टी
चिंता की बात नहीं है, होली और दिवाली के आसपास आपको भरपूर छुट्टियां मिलेंगी। होलिका दहन (सोमवार, 2 मार्च) और धुलंडी (मंगलवार, 3 मार्च) को लगातार छुट्टी रहेगी। इसी तरह दीपावली (रविवार, 8 नवंबर) के बाद गोवर्धन पूजा (सोमवार, 9 नवंबर) का भी अवकाश रहेगा।
इसके अलावा, जिला कलेक्टरों को साल में दो अतिरिक्त स्थानीय अवकाश घोषित करने का अधिकार भी दिया गया है। बैंकों के लिए छुट्टियों का कैलेंडर वित्त विभाग द्वारा अलग से जारी किया जाएगा।