सोना हुआ सस्ता! दिल्ली में 24 कैरेट गोल्ड 151070 रुपये पर आया, चांदी भी टूटी- जानें आपके शहर का ताजा भाव
नई दिल्ली। अगर आप सोना खरीदने का इंतजार कर रहे थे तो यह खबर आपके काम की है। देशभर में सोने की कीमतों में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। 29 अप्रैल की सुबह राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव फिसलकर 151070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि एक दिन पहले ही दिल्ली के सराफा बाजार में सोना 1800 रुपये यानी 1.15 प्रतिशत टूटकर 154300 रुपये पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 4586.50 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
मुंबई, चेन्नई और अन्य शहरों में क्या है भाव?
मुंबई और कोलकाता में 24 कैरेट सोने का भाव 150920 रुपये और 22 कैरेट का 138340 रुपये प्रति 10 ग्राम है। चेन्नई में 24 कैरेट गोल्ड सबसे महंगा 153810 रुपये पर है। पुणे और बेंगलुरु में 24 कैरेट का भाव 150920 रुपये और 22 कैरेट का 138340 रुपये है। लखनऊ, जयपुर और चंडीगढ़ में 24 कैरेट सोने का भाव 151070 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
क्यों गिर रही हैं सोने-चांदी की कीमतें?
जानकारों के मुताबिक कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और मजबूत डॉलर इस गिरावट की मुख्य वजह हैं। कच्चे तेल के महंगे होने से महंगाई बढ़ने का जोखिम पैदा होता है जिससे ब्याज दरें लंबे समय तक ऊंची बने रहने की आशंका बढ़ जाती है। ऊंची ब्याज दरों में बॉन्ड निवेशकों को ज्यादा आकर्षक लगते हैं, जिसके चलते सोने-चांदी जैसी बिना ब्याज देने वाली धातुओं पर दबाव बन जाता है।
चांदी भी धड़ाम— 259900 रुपये प्रति किलो पर आई
सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट जारी है। 29 अप्रैल को चांदी का भाव गिरकर 259900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। एक दिन पहले दिल्ली सराफा बाजार में चांदी करीब 6500 रुपये यानी लगभग 3 प्रतिशत टूटकर 244000 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 73.18 डॉलर प्रति औंस पर है।