BREAKING:
March 28 2026 08:45 am

Global Terrorism : पाकिस्तान को भारत का करारा जवाब ,UNHRC में लगा दी आतंक और बम निर्यात करने की क्लास

Post

News India Live, Digital Desk: Global Terrorism : अंतरराष्ट्रीय मंच पर जब पाकिस्तान भारत पर मानवाधिकारों के उल्लंघन का आरोप लगाने की कोशिश करता है, तो उसे अक्सर मुंह की खानी पड़ती है. ऐसा ही कुछ एक बार फिर हुआ है संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) में, जहां भारत ने पाकिस्तान की जमकर खबर ली है. भारत ने साफ शब्दों में पाकिस्तान को दुनिया के सामने बेनकाब किया और बताया कि असली 'गुनहगार' कौन है.

भारत ने पाकिस्तान पर पलटवार करते हुए कहा कि वह एक ऐसा देश है जो "आतंकवाद को बढ़ावा देता है, बम बनाता है और अपने ही लोगों का शोषण करता है." हमारी तरफ से यह सीधा आरोप लगाया गया कि पाकिस्तान अपने संसाधनों का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ आतंकवाद को बढ़ावा देने में करता है. भारत ने उसे एक "दुष्ट देश" या "लगातार गलती करने वाला" मुल्क बताया, जिसका काम केवल समस्याएं पैदा करना है.

भारत ने पाकिस्तान को आईना दिखाते हुए उसके अपने ही खराब मानवाधिकार रिकॉर्ड की पोल खोली. बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, सिंध और पाक-अधिकृत कश्मीर (POK) में पाकिस्तान की सेना और सरकार कैसे लोगों को दबा रही है, मानवाधिकारों का हनन कर रही है, ये सब बातें UNHRC के सामने रखी गईं. पूरी दुनिया जानती है कि पाकिस्तान आतंकियों का सुरक्षित पनाहगाह है और वह सीमा पार आतंकवाद को लगातार बढ़ावा देता रहा है.

भारत ने उन घटनाओं का भी जिक्र किया जहां पाकिस्तान में लोगों को जबरन गायब कर दिया जाता है, उन्हें बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के मार दिया जाता है और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार किए जाते हैं. भारत ने बड़े साफ लहजे में कहा कि पाकिस्तान सच्चाई को तोड़ने-मरोड़ने और दूसरों पर आरोप लगाने का 'हुनर' बखूबी जानता है. इस तीखे जवाब ने एक बार फिर दुनिया को दिखा दिया कि आतंकवाद के मुद्दे पर भारत कितना गंभीर है और अपने देश पर लगे हर झूठे आरोप का करारा जवाब देने में सक्षम है