Global Market: भारतीय बाजार के लिए कमजोर संकेत, गिफ्ट निफ्टी 100 अंक से ज्यादा गिरा, एशिया में भी कमजोरी
ग्लोबल मार्केट: भारतीय बाजार के लिए कमजोर संकेत देखने को मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी में 100 अंकों से ज्यादा की गिरावट देखने को मिल रही है। एशिया में भी कमजोरी के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। वहीं, अमेरिका में डाउ जोंस 300 अंकों से ज्यादा गिर गया। लेकिन नैस्डैक और एसएंडपी रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद होने में कामयाब रहे। एनवीडिया कल रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। आईबीएम का शेयर कल 8% गिरकर बंद हुआ। आईबीएम के शेयर का डाउ जोंस में 4% वेटेज है।
क्या इंटेल ने निराश किया?
दूसरी तिमाही में राजस्व 12.86 अरब डॉलर रहा। दूसरी तिमाही में घाटा बढ़कर 2.9 अरब डॉलर हो गया। कंपनी को तीसरी तिमाही में मार्जिन पर दबाव की आशंका है। सीईओ ने कहा कि कंपनी लागत में और कटौती करेगी।
एशियाई बाजार
आज एशियाई बाजार में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। गिफ्ट निफ्टी 125.00 अंकों की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। जबकि, निक्केई 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 41,565.00 के आसपास दिख रहा है। जबकि, स्ट्रेट्स टाइम्स 0.49 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.06 फीसदी की गिरावट के साथ 23,360.81 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंग सेंग 1.08 फीसदी की गिरावट के साथ 25,390.00 के स्तर पर दिख रहा है। जबकि, कोस्पी 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 3,204.79 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि, शंघाई कम्पोजिट 12.58 अंक यानी 0.35 फीसदी की गिरावट के साथ 3,593.15 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
--Advertisement--