झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के संरक्षक शिबू सोरेन का 81 वर्ष की उम्र में निधन
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के वरिष्ठ नेता शिबू सोरेन का 81 वर्ष की आयु में दिल्ली के एक अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
शिबू सोरेन सिर्फ एक राजनीतिक नाम नहीं थे, बल्कि झारखंड की राजनीति और आदिवासी आंदोलन के सबसे बड़े चेहरे माने जाते थे। उन्होंने राज्य की सियासत में कई दशकों तक अहम भूमिका निभाई और आदिवासी समाज की आवाज को राष्ट्रीय स्तर तक पहुचाया। उनके निधन से पूरी झारखंड की राजनीति और उनके समर्थकों में शोक की लहर है।
--Advertisement--