Yash Toxic Teaser: तारा सुतारिया संग यश का बिना कपड़ों वाला बोल्ड सीन वायरल, 'Toxic' के नए टीजर ने हिलाया इंटरनेट

Yash Toxic Teaser: तारा सुतारिया संग यश का बिना कपड़ों वाला बोल्ड सीन वायरल, 'Toxic' के नए टीजर ने हिलाया इंटरनेट

साल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में शुमार साउथ सुपरस्टार यश की अपकमिंग एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स’ (Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups) को लेकर एक बेहद सनसनीखेज अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने बुधवार को फिल्म का एक और धमाकेदार नया टीज़र जारी किया है, जिसे ‘लेडीज एंड लेडीज’ (Ladies and Ladies) नाम दिया गया है. सोशल मीडिया पर रिलीज होते ही यह टीज़र आग की तरह वायरल हो गया। टीज़र में दिखाए गए कुछ सीन्स ने फैंस के होश उड़ा दिए हैं और हर तरफ सिर्फ इसी की चर्चा हो रही है. इस नए वीडियो ने सिनेमाप्रेमियों की एक्साइटमेंट को चार गुना बढ़ा दिया है.

सिर्फ कंबल लपेटे दिखे यश और तारा, इंटरनेट पर छूटा फैंस का पसीना

इस नए टीजर में 'केजीएफ' स्टार यश के साथ बॉलीवुड की खूबसूरत हसीनाएं कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया बेहद कातिलाना अंदाज में नजर आ रही हैं. लेकिन जिस एक सीन ने इंटरनेट का पारा सबसे ज्यादा बढ़ाया है, वह है यश और तारा सुतारिया का सुपर बोल्ड इंटीमेट सीन. वीडियो के इस क्लिप में यश और तारा बिना कपड़ों के, सिर्फ एक कंबल लपेटे हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं. इस बेहद सिजलिंग सीन में यश पीछे से तारा को बाहों में जकड़े हुए हैं और दोनों के बीच की इंटीमेट केमिस्ट्री साफ बयां हो रही है. जैसे ही यह क्लिप एक्स और इंस्टाग्राम पर आई, यूजर्स क्रेजी हो गए और कमेंट बॉक्स में कमेंट्स की बाढ़ आ गई. फैंस इस जोड़ी को बेहद ‘हॉट’ और 'सरप्राइजिंग' बता रहे हैं.

'प्यार औरतों को राक्षस बना देता है...' टीजर के भारी-भरकम डायलॉग्स

गीतू मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के 'लेडीज एंड लेडीज' टीजर की शुरुआत एक बेहद दमदार और भारी बैकग्राउंड वॉइस से होती है. टीज़र में एक कमाल का डायलॉग सुनाई देता है— ‘प्यार औरतों को राक्षस बना देता है। अगर कोई इसके धोखे की गहराई को समझ जाए, तो ये सिर्फ एक खूबसूरत भ्रम है।’ यह दमदार लाइन साफ इशारा करती है कि फिल्म की कहानी में सिर्फ एक्शन नहीं, बल्कि प्यार, धोखा, ताकत और जूनून का एक बहुत ही खतरनाक और डार्क खेल देखने को मिलने वाला है. टीज़र में हर एक एक्ट्रेस का लुक पूरी तरह से कल्ट और लीक से हटकर नज़र आ रहा है.

नयनतारा की बाइक और कियारा का रेड लुक, आखिर में यश का धांसू स्वैग

टीजर के बाकी सीन्स भी किसी विजुअल ट्रीट से कम नहीं हैं. इसमें साउथ लेडी सुपरस्टार नयनतारा बुलेट बाइक दौड़ाती हुई बेहद खतरनाक और एंग्री लुक में नजर आ रही हैं. वहीं, चटक लाल ड्रेस में कियारा आडवाणी का किलर और बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है. इसके अलावा, हाथ में सिगरेट थामे तारा सुतारिया का विंटेज रेट्रो स्टाइल भी खूब तारीफें बटोर रहा है. टीजर में हुमा कुरैशी और रुक्मिणी वसंत की भी एक रहस्यमयी झलक दिखाई गई है.

टीजर का सबसे बेस्ट पार्ट इसका एंडिंग सीन है, जहां बंदूक थामे ये सभी हसीनाएं यश को चारों तरफ से घेर लेती हैं. इस पर यश अपने सिग्नेचर कूल और रॉकी भाई वाले स्वैग में सिगरेट का धुआं उड़ाते हुए डायलॉग मारते हैं— ‘लेडीज एंड लेडीज... एक-एक करके आओगी या सब एक साथ?’ यश का यह वन-लाइनर थिएटरों में सीटियां बजाने पर मजबूर कर देने वाला है.

6 भाषाओं में इस दिन तहलका मचाने आ रही है 'Toxic'

यह एक बहुत ही बड़े बजट की पैन-इंडिया (Pan-India) लेवल की मेगा मूवी है, जिसे बड़े पैमाने पर कन्नड़ और इंग्लिश भाषा में एक साथ शूट किया जा रहा है. उत्तर भारत और बाकी राज्यों के दर्शकों के क्रेज को देखते हुए इसे हिंदी, तेलुगु, तमिल और मलयालम भाषाओं में भी शानदार तरीके से डब करके रिलीज किया जाएगा. यश और इन पांचों हसीनाओं की यह धमाकेदार मल्टीलिंगल फिल्म बुधवार, 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में एक साथ रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है.

 

Latest Posts