Dhurandhar 2 Teaser : धुरंधर 2 के टीजर ने हिलाया इंटरनेट रणवीर सिंह का खूंखार अवतार और आदित्य धर का स्पाई यूनिवर्स
News India Live, Digital Desk: बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' की ऐतिहासिक सफलता के बाद, निर्देशक आदित्य धर एक बार फिर भारतीय सिनेमा में धमाका करने के लिए तैयार हैं। आज दोपहर ठीक 12:12 बजे फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar: The Revenge) का मच-अवेइटेड टीजर रिलीज कर दिया गया है। 1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर ने यह साफ कर दिया है कि इस बार 'बदला' पहले से कहीं अधिक खौफनाक और बड़ा होने वाला है।
रणवीर सिंह का 'रंगी' अवतार: चॉकलेटी बॉय से 'खूंखार स्पाई' तक
टीजर की शुरुआत एक भारी बैकग्राउंड स्कोर और अंधेरे कमरे से होती है, जहाँ रणवीर सिंह (जसकीरत सिंह रंगी उर्फ हमजा) अपनी आंखों से ही दशहत पैदा कर रहे हैं। पिछले पार्ट में हमने हमजा को पाकिस्तान में घुसते देखा था, लेकिन इस बार टीजर उसके अतीत के उन पन्नों को खोलता है जिसने उसे एक मशीन बना दिया। रणवीर का इंटेंस लुक और उनकी बॉडी लैंग्वेज चीख-चीख कर कह रही है कि 'धुरंधर 2' केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक इमोशनल टॉर्चर और एक्शन का महासंगम है।
संजय दत्त से लेकर आर. माधवन तक: सितारों की 'महा-फौज'
आदित्य धर ने इस फिल्म के लिए बॉलीवुड के सबसे टैलेंटेड एक्टर्स की एक टीम खड़ी की है। टीजर में हमें इन दिग्गजों की झलक देखने को मिलती है:
आर. माधवन: आईबी डायरेक्टर के रूप में उनका सधा हुआ अंदाज और डायलॉग डिलीवरी रोंगटे खड़े कर देती है।
संजय दत्त और अर्जुन रामपाल: इन दोनों का स्क्रीन प्रेजेंस फिल्म में 'विलेन' और 'ग्रे शेड्स' की परिभाषा बदलने वाला है।
अक्षय खन्ना: टीजर के अंत में अक्षय खन्ना की एक छोटी सी मुस्कान ने सस्पेंस को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है।
'नया हिंदुस्तान घर में घुसेगा भी और मारेगा भी': डायलॉग्स ने जीता दिल
टीजर का सबसे मजबूत पक्ष इसके डायलॉग्स हैं। सोशल मीडिया पर "ये नया हिंदुस्तान है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी" जैसे जुमले पहले ही ट्रेंड करने लगे हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी अंतरराष्ट्रीय स्तर की लग रही है, जो हमें हॉलीवुड की 'मिmission impossible' या 'बॉर्न' सीरीज की याद दिलाती है।
बॉक्स ऑफिस पर 'टॉक्सिक' बनाम 'धुरंधर 2': सबसे बड़ा महा-संग्राम
फिल्म की रिलीज डेट 19 मार्च 2026 तय की गई है। सबसे दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' (Toxic) भी पर्दे पर आ रही है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि उत्तर और दक्षिण के इन दो बड़े सितारों में से कौन बॉक्स ऑफिस का किंग बनता है। बता दें कि धुरंधर के पहले पार्ट ने ₹1,300 करोड़ कमाकर पहले ही बेंचमार्क सेट कर दिया है।