उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने गाजियाबाद में महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषादराज गुह जन्मोत्सव महाकुंभ में किया प्रतिभाग
केशव प्रसाद मौर्य ने आज जनपद गाजियाबाद में आयोजित 'सप्त ऋषियों में एक महर्षि कश्यप जी एवं प्रभु श्रीराम के परम मित्र महाराजा निषादराज गुह जी' के संयुक्त जन्मोत्सव महाकुंभ में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का गहन निरीक्षण किया और सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया।
महापुरुषों की विरासत को नमन-जनसभा को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि कश्यप और महाराजा निषादराज जी भारतीय संस्कृति के आधार स्तंभ हैं।
उन्होंने कहा:-महाराजा निषादराज जी और प्रभु श्री राम जी की मित्रता सामाजिक समरसता का सबसे बड़ा उदाहरण है। हमारी सरकार इन महापुरुषों के दिखाए गए मार्ग पर चलते हुए 'अंत्योदय' के संकल्प को सिद्ध कर रही है।"
उप मुख्यमंत्री जी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। साथ ही, सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में कदम बढ़ाते हुए दिव्यांगजनों को ट्राई-साइकिल वितरित की।