आ गई तारीख,इस दिन लॉन्च होगी मारुति की पहली इलेक्ट्रिक कार, जानें कितनी होगी कीमत
मारुति ई-विटारा: भारतीय बाजार में मारुति सुजुकी की कारों की काफी मांग है। अब मारुति सुजुकी ने अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार ई-विटारा लॉन्च करने की घोषणा की है। कंपनी की यह इलेक्ट्रिक कार 3 सितंबर 2025 को भारतीय बाजार में लॉन्च होगी। इससे पहले मारुति ई-विटारा को इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 में प्रदर्शित किया गया था।
कंपनी मारुति सुजुकी ई-विटारा को कुल 10 रंग विकल्पों में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है, जिनमें 6 मोनो-टोन और 4 डुअल-टोन रंग शामिल हैं। मोनो-टोन विकल्पों में नेक्सा ब्लू, स्प्लेंडिड सिल्वर, आर्कटिक व्हाइट, ग्रैंड्योर ग्रे, ब्लूइश ब्लैक और ऑपुलेंट रेड जैसे रंग शामिल हैं।
मारुति ई-विटारा में होंगे ये फीचर्स
ई-विटारा को प्रीमियम बनाने के लिए कंपनी इसमें एलईडी हेडलाइट्स, डीआरएल और टेललैंप जैसे फीचर्स दे सकती है। एसयूवी में 18-इंच के व्हील और एक्टिव एयर वेंट ग्रिल होगा, जो एयरोडायनामिक दक्षता को बढ़ाता है।
मारुति ई-विटारा में पैनोरमिक सनरूफ, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और डिजिटल फीचर्स मिलने की उम्मीद है। इसमें 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और 10.1-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स शामिल हैं। कार में उपलब्ध यह सिस्टम वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है।
मारुति ई-विटारा में होंगे ये सेफ्टी फीचर्स
सुरक्षा के मामले में मारुति ई-विटारा किसी से कम नहीं है। इसमें लेवल 2 ADAS तकनीक दी जाएगी, जिसमें लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल जैसे उन्नत सुरक्षा फ़ीचर शामिल होंगे। इस SUV में 7 एयरबैग होंगे जो ड्राइवर और पैसेंजर दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। अन्य सुरक्षा फ़ीचर्स में ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटर, टायर प्रेशर मॉनिटर, 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर शामिल हैं।
मारुति सुजुकी ई-विटारा की कीमत
मारुति सुजुकी ई-विटारा की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 17-18 लाख रुपये होने की संभावना है। मारुति ई-विटारा के टॉप वेरिएंट की कीमत 25 लाख रुपये तक हो सकती है।