BREAKING:
April 18 2026 12:16 pm

Claude Mythos Leak : दुनिया का सबसे ताकतवर AI मॉडल लीक, शेयर बाजार में मचा कोहराम, स्वाहा हुए 14.5 बिलियन डॉलर

Post

News India Live, Digital Desk: आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में उस वक्त हड़कंप मच गया जब दिग्गज टेक कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) का सबसे गोपनीय और शक्तिशाली मॉडल 'क्लाउड मिथोस' (Claude Mythos) समय से पहले लीक हो गया। इस एक लीक ने न केवल तकनीक की दुनिया को चौंकाया है, बल्कि वैश्विक शेयर बाजार की नींव भी हिला दी है। जैसे ही इस नेक्स्ट-जेन एआई मॉडल की क्षमताएं सामने आईं, साइबर सिक्योरिटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियों के निवेशकों में डर का माहौल बन गया, जिससे चंद घंटों में 14.5 बिलियन डॉलर (करीब 1.2 लाख करोड़ रुपये) की मार्केट वैल्यू खाक हो गई।

मानवीय भूल ने खोल दी एंथ्रोपिक की 'तिजोरी' हैरानी की बात यह है कि यह कोई साइबर हमला या हैकिंग नहीं थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एंथ्रोपिक के कंटेंट मैनेजमेंट सिस्टम में एक छोटी सी सेटिंग्स की गलती की वजह से इस गुप्त प्रोजेक्ट के ड्राफ्ट ब्लॉग और डेटा पब्लिक कैश में दिखने लगे। इसी लीक के जरिए 'कैपिबारा' (Capybara) नामक एक नए एआई टियर का भी पता चला है, जिसे मौजूदा 'क्लाउड ओपस' से भी कई गुना ज्यादा एडवांस्ड और तेज बताया जा रहा है।

साइबर सिक्योरिटी कंपनियों के लिए बना काल? लीक हुए दस्तावेजों में दावा किया गया है कि 'Claude Mythos' अब तक का सबसे खतरनाक एआई मॉडल हो सकता है। यह न केवल सिस्टम की बारीकी से जांच कर सकता है, बल्कि कमजोरियों (Vulnerabilities) को पहचानकर उनका समाधान भी खुद ही ढूंढ लेता है। निवेशकों को डर है कि अगर यह एआई मॉडल इतना सक्षम है, तो भविष्य में क्राउडस्ट्राइक (CrowdStrike), पालो आल्टो नेटवर्क्स (Palo Alto Networks) और जेस्केलर (Zscaler) जैसी बड़ी सुरक्षा कंपनियों की जरूरत खत्म हो सकती है। यही वजह रही कि इन कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट दर्ज की गई।

क्या इंसानों की जगह ले लेगा 'मिथोस'? एंथ्रोपिक ने इस लीक को स्वीकार करते हुए स्पष्ट किया है कि 'Claude Mythos' अभी टेस्टिंग के दौर में है और इसे चुनिंदा यूजर्स के साथ परखा जा रहा है। हालांकि, विशेषज्ञ मान रहे हैं कि यह मॉडल रीजनिंग, कोडिंग और साइबर डिफेंस के क्षेत्र में बड़ी क्रांति ला सकता है। जानकारों का कहना है कि भले ही यह एआई बहुत पावरफुल है, लेकिन साइबर सिक्योरिटी में मानवीय सूझबूझ और जटिल नियमों के अनुपालन की जरूरत हमेशा रहेगी। फिलहाल, इस लीक ने यह तो साबित कर दिया है कि भविष्य का एआई बाजार के समीकरणों को पलटने की पूरी ताकत रखता है।