BREAKING:
April 01 2026 05:39 am

Apple Alert : iPhone से लेकर Mac तक सब निशाने पर भारत सरकार ने जारी किया हाई-सिवेरिटी अलर्ट

Post

News India Live, Digital Desk: अगर आप भी Apple के शौकीन हैं और iPhone, iPad या Mac का इस्तेमाल करते हैं, तो यह खबर आपके होश उड़ा सकती है। भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In (इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम) ने एप्पल यूजर्स के लिए 'रेड अलर्ट' जारी किया है। एजेंसी ने इन डिवाइस में ऐसी गंभीर खामियों का पता लगाया है, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स आपके फोन या कंप्यूटर का पूरा कंट्रोल हासिल कर सकते हैं। इसे 'हाई-सिवेरिटी' की श्रेणी में रखा गया है, जिसका मतलब है कि खतरा बेहद करीब और गंभीर है।

हैकर्स के निशाने पर आपका निजी डेटा इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के तहत आने वाली CERT-In ने अपनी हालिया एडवाइजरी में खुलासा किया है कि एप्पल के अलग-अलग ऑपरेटिंग सिस्टम में कई सुरक्षा कमियां मौजूद हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इन खामियों का फायदा उठाकर कोई भी दूर बैठा हमलावर (Remote Attacker) आपके डिवाइस में मनमाना कोड चला सकता है। इससे न केवल आपका निजी और संवेदनशील डेटा चोरी होने का डर है, बल्कि हैकर्स आपके डिवाइस के सिक्योरिटी सिस्टम को पूरी तरह बायपास भी कर सकते हैं।

सिर्फ iPhone ही नहीं, ये डिवाइस भी खतरे में सरकार की चेतावनी केवल मोबाइल फोन तक सीमित नहीं है। इस लिस्ट में एप्पल के लगभग सभी प्रमुख उत्पाद शामिल हैं। पुराने iOS और iPadOS वर्जन पर चलने वाले iPhone और iPad के अलावा, macOS (MacBooks), Safari ब्राउज़र, Apple Watch, Apple TV और यहां तक कि विजन प्रो (Vision Pro) जैसे डिवाइस भी इस खतरे की जद में हैं। इसके अलावा, डेवलपर्स द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले Xcode टूल के पुराने वर्जन भी असुरक्षित पाए गए हैं।

तुरंत करें ये काम, वरना हो सकती है बड़ी चपत CERT-In ने इस खतरे से बचने के लिए यूजर्स को तुरंत कुछ एहतियाती कदम उठाने की सलाह दी है। सबसे जरूरी उपाय यह है कि आप अपने एप्पल डिवाइस की सेटिंग्स में जाकर उसे तुरंत 'लेटेस्ट सॉफ्टवेयर' वर्जन पर अपडेट करें। कंपनी ने इन खामियों को ठीक करने के लिए सिक्योरिटी पैच जारी कर दिए हैं। इसके अलावा, किसी भी अनजान या संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें और ऐप्स को हमेशा आधिकारिक ऐप स्टोर से ही डाउनलोड करें। याद रखें, एक छोटी सी लापरवाही आपकी जमापूंजी और निजी यादों पर भारी पड़ सकती है।