देश में पहली बार होगी 'जातीय जनगणना', घर-घर पूछे जाएंगे ये 33 सवाल! नोटिफिकेशन जारी, जानें कब से होगी शुरुआत

Post

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने देश की जनगणना 2027 की दिशा में पहला और सबसे बड़ा औपचारिक कदम उठा लिया है। सरकार ने आधिकारिक अधिसूचना (Notification) जारी कर दी है, जिसके साथ ही देशभर में जनगणना की प्रक्रिया शुरू करने की तैयारियां तेज हो गई हैं। योजना के अनुसार, जनगणना का पहला चरण इसी साल 1 अप्रैल से 30 सितंबर के बीच आयोजित किया जाएगा। यह अभियान देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में एक साथ चलाया जाएगा।

आजाद भारत में पहली बार डिजिटल होगी 'जातीय जनगणना'
 

इस बार की जनगणना को लेकर केंद्र सरकार ने एक ऐतिहासिक फैसला लिया है। 2027 की जनगणना में पहली बार देश के नागरिकों से उनकी जाति संबंधी जानकारी भी जुटाई जाएगी। सबसे खास बात यह है कि यह पूरा डेटा डिजिटल यानी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से इकट्ठा किया जाएगा। स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह पहला मौका होगा, जब आधिकारिक जनगणना के दौरान जातिगत आंकड़ों को औपचारिक रूप से शामिल किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य इस सटीक डेटा के जरिए सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है।

कोविड के कारण इतिहास में पहली बार हुई थी देरी
 

भारत में जनगणना का काम कितना महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि दूसरे विश्व युद्ध और पड़ोसी देशों से युद्ध के दौरान भी यह कभी नहीं रुकी। लेकिन, आजाद भारत के इतिहास में पहली बार कोविड-19 महामारी की वजह से 2021 में होने वाली जनगणना को टालना पड़ा था। इससे पहले 2011 में हुई 15वीं जनगणना का नारा था "हमारी जनगणना, हमारा भविष्य"। जनगणना में हुई इस देरी से कई राष्ट्रीय और क्षेत्रीय योजनाओं पर असर पड़ने की आशंका थी, क्योंकि नई जनगणना ही आने वाले समय में भारत की तरक्की की दिशा तय करेगी।

तैयार हो जाएं! आपसे पूछे जाएंगे ये 33 अहम सवाल
 

जनगणना कर्मचारी जब आपके घर आएंगे तो वे आपसे आपके घर और जीवनशैली से जुड़े कुल 33 सवाल पूछेंगे। इन सवालों की सूची इस प्रकार है:

  1. भवन नंबर और जनगणना मकान नंबर
  2. मकान के फर्श, दीवार और छत में लगी सामग्री
  3. मकान का उपयोग (आवासीय, दुकान आदि)
  4. मकान की वर्तमान हालत
  5. परिवार का क्रमांक और उसमें रहने वाले लोगों की कुल संख्या
  6. परिवार के मुखिया का नाम और लिंग
  7. मुखिया की जाति (SC/ST/अन्य)
  8. मकान का मालिकाना हक (अपना या किराए का)
  9. घर में कुल कमरों की संख्या
  10. परिवार में विवाहित जोड़ों की संख्या
  11. पीने के पानी का मुख्य स्रोत और उसकी उपलब्धता
  12. बिजली का मुख्य स्रोत
  13. शौचालय की उपलब्धता और उसका प्रकार
  14. गंदे पानी की निकासी का जरिया
  15. बाथरूम की उपलब्धता
  16. रसोई और LPG/PNG कनेक्शन है या नहीं
  17. खाना पकाने के लिए मुख्य ईंधन
  18. रेडियो/ट्रांजिस्टर है या नहीं
  19. टेलीविजन है या नहीं
  20. इंटरनेट की सुविधा है या नहीं
  21. लैपटॉप/कंप्यूटर है या नहीं
  22. टेलीफोन/मोबाइल फोन/स्मार्टफोन है या नहीं
  23. साइकिल/स्कूटर/मोटरसाइकिल है या नहीं
  24. कार/जीप/वैन है या नहीं
  25. परिवार में मुख्य रूप से कौन-सा अनाज खाया जाता है
  26. जनगणना संबंधी जानकारी के लिए मोबाइल नंबर