सीनियर सिटीजन की चांदी: 10 हजार के बनेंगे ₹14,499! 5 साल की FD पर ये बैंक देगा 7.5% का ब्याज, देखें लिस्ट
अपने पैसे को सेफ जगह लगाने की बात हो तो ज्यादातर लोगों के दिमाग में सबसे पहले बैंक FD ही आती है. इसमें एकमुश्त रकम तय समय के लिए जमा करनी होती है और उस पर पहले से तय ब्याज दर के हिसाब से रिटर्न मिलता है. लोग आमतौर पर 1 साल से लेकर 5 साल या उससे ज्यादा की FD कराते हैं. अगर आप 5 साल के लिए FD कराने की सोच रहे हैं, तो पांच ऐसे बैंक हैं जो पात्र ग्राहकों को 6.7 फीसदी से 7.5 फीसदी तक सालाना ब्याज दे रहे हैं.
किस बैंक में कितना ब्याज मिल रहा है
5 साल की FD पर ब्याज दर हर बैंक में अलग होती है. सबसे ऊपर DCB बैंक है, जो 7.5 फीसदी सालाना ब्याज दे रहा है.इसके बाद तीन बैंकों की दरें बराबर हैं. वरिष्ठ नागरिक को यहां 7.25% - 7.65% प्रति वर्ष मिलेगा.
Yes बैंक, जम्मू एंड कश्मीर बैंक और IDFC फर्स्ट बैंक, तीनों 5 साल की FD पर 6.8 फीसदी का ब्याज दे रहे हैं. वहीं RBL बैंक की दर इन सब में सबसे कम, यानी 6.7 फीसदी है.
10 हजार रुपये की FD पर 5 साल में कितना मिलेगा
अब सवाल आता है कि अगर एक साथ 10 हजार रुपये की FD कराई जाए, तो 5 साल बाद हाथ में कितने आएंगे. यह बैंक की ब्याज दर पर निर्भर करता है.
DCB बैंक में 7.5 फीसदी की दर से 10 हजार रुपये की FD 5 साल बाद करीब 14,499 रुपये हो सकती है. यानी लगभग 4,499 रुपये का फायदा. वहीं RBL बैंक में 6.7 फीसदी की दर पर यही रकम करीब 13,941 रुपये तक पहुंच सकती है.
ब्याज दर में कितना फर्क
DCB बैंक और RBL बैंक की ब्याज दर में 0.8 फीसदी का अंतर है. इस फर्क का असर 10 हजार जैसी छोटी रकम पर भी 5 साल में साफ दिखता है. रकम जितनी बड़ी होगी, अंतर उतना ही बढ़ता जाएगा. तो फिर इसलिए FD कराने से पहले अलग-अलग बैंकों की दरें मिलाकर देख लेना समझदारी है.
सीनियर सिटीजन को थोड़ा ज्यादा फायदा
बैंक FD पर ब्याज दर आमतौर पर 6 फीसदी से 7.50 फीसदी के बीच होती है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह दर थोड़ी ज्यादा रहती है.