मोदी सरकार की उपलब्धियों को लेकर भाजयुमो ने शुरू किया पत्रक वितरण अभियान

शिमला, 29 अप्रैल (हि.स.)। हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा मोदी सरकार के 10 साल के कार्यकाल की उपलब्धियां को लेकर जनता के बीच में जाएगा। भाजयूमो ने इसके लिए पत्रक वितरण अभियान की सोमवार को शुरुआत की।

भारतीय जनता युवा मोर्चा की प्रदेशअध्यक्ष तिलक राज ने शिमला में पत्रकार वार्ता के दोरान कहा कि प्रधान मंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व कार्य हुए है। 10 साल के कामों को युवा मोर्चा पत्रक के माध्यम से प्रदेश के शिक्षण संस्थानों, बस अड्डों, बाजारों सहित मंडल और बूथ स्तर पर घर घर जाकर लोगों तक पहुंचाएंगे।

तिलक राज ने कहा कि विपक्ष आरोप लगा रहा है कि मोदी सरकार ने 10 वर्षों में कुछ नहीं किया। देश की जनता जानती हैं कि मोदी सरकार ने प्रत्येक व्यक्ति का जनधन खाता खोला है। आज हर व्यक्ति डिजिटल पेमेंट करता हैं। धारा 370 को हटाने का काम हुआ है। 10 सालों में भ्रषाचार का कोई भी मामला नहीं आया है।

उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की पूर्व जयराम सरकार की उपलब्धियां के साथ वर्तमान कांग्रेस सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाने का काम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा करेगा।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले देश सिर्फ घोटालों के लिए जाना जाता था कभी 2-जी घोटाला, कभी कॉमनवेल्थ घोटाला, कभी बोफोर्स घोटाला तो कभी कोई अन्य घोटाला। लेकिन मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्षों में देश की छवि को विश्व पट्टल पर चमकाने का काम किया हैं। आज भारत विश्व की सबसे तेजी से बढती प्रमुख अर्थव्यवस्था हैं जो अगले 3 वर्षों में तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र मोदी सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूलमंत्र के साथ कार्य किया हैं और इन वर्षों में जो काम हुए हैं वह कांग्र्रेस के कुल 60 वर्षों में नहीं हो पाए, चाहे हिमाचल प्रदेश जैसे छोटे और पहाड़ी राज्य में एम्स अस्पताल, मेडिकल कॉलेज, पीजीआई सेटलाईट, केन्द्रीय विश्वविधालय, हजारों करोड़ रूपये के टू-लेन और फोर-लेन हाईवे तथा सड़के इस बात के प्रमाण हैं।

उन्होंने बताया कि पूर्व की जयराम सरकार ने प्रदेश के विकास यात्रा में 1000 से अधिक संस्थान खोले थे जोकि वर्तमान कांग्रेस सरकार ने सत्ता में आते ही उनके ऊपर ताले लगाने का काम किया। जयराम सरकार ने युवाओं के लिए स्वालबंन और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए तथा दूसरी तरफ कांग्रेस की सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली दिशाहीन सरकार ने युवाओं को पहली केबिनेट में 1 लाख, तथा 5 साल में 5 लाख रोजगार देने की झूठी गारंटी दी थी।