GST Slab में बड़ा बदलाव: दिवाली पर मिलेगा उपभोक्ताओं को सरकार का खास तोहफा,अब टैक्स देना होगा सिर्फ 5% या 18%, जानें नया सिस्टम

Post

इस दिवाली पर केंद्र सरकार ने GST उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर इसकी घोषणा की है। अब GST स्लैब में सिर्फ दो रेट रहेंगे—5% और 18%। सरकार ने वित्त मंत्रियों को प्रस्ताव भेज दिए हैं, और दिवाली तक नई व्यवस्था लागू होने की उम्मीद है।

कैसा होगा नया GST सिस्टम?

वर्तमान में 12% से 28% तक कई स्लैब थे।

नया सिस्टम सिर्फ दो स्लैब पर आधारित होगा: 5% (डेली यूज़) और 18% (इलेक्ट्रॉनिक्स, सर्विस)।

लगभग 90% वस्तुएं, जो 28% टैक्स में आती थीं, अब 18% स्लैब में आ जाएंगी।

40% GST केवल 7 आइटम्स पर लगेगा, जिनमें मुख्य रूप से तंबाकू और नशा संबंधित उत्पाद होंगे।

रोजमर्रा के फूड आइटम्स पर शून्य GST जारी रहेगा।

किसको होगा ज्यादा फायदा?
यह बदलाव छोटे कारोबारियों, उद्यमियों और आम जनता के लिए बड़ी राहत है। महंगे इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर दैनिक उपयोग की वस्तुएं अब सस्ती हो जाएंगी।

GST काउंसिल मीटिंग और प्रस्ताव की स्थिति:
अगले महीने GST काउंसिल की बैठक में इस प्रस्ताव पर अंतिम फैसला होना है। सूत्रों का कहना है कि राज्यों को प्रस्ताव भेज दिया गया है और इसमें आम सहमति बनने की संभावना है।

दिवाली पर क्या मिलेगा “गिफ्ट”?

55% और 18% टैक्स रेट होंगे लागू

लगभग सभी सामान और सर्विस नई कट रेट में आएंगे

28% का टैक्स अब लगभग खत्म होगा

सिर्फ तंबाकू जैसे नशे के सामान पर 40% टैक्स

ऑनलाइन गेमिंग को भी 40% टैक्स स्लैब में रखने का प्रस्ताव