अखिलेश यादव जनता का विश्वास खो चुके हैं वो 2047 तक सत्ता का मोह त्याग दें - केशव प्रसाद मौर्य
आजमगढ़ में समीक्षा बैठक के पश्चात पत्रकारों से वार्ता करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की जनता अब विकास की राजनीति को चुन चुकी है। विपक्ष के पास न तो कोई नीति है और न ही नियत।
श्री मौर्य ने कहा, "विपक्ष आज पूरी तरह से मुद्दाविहीन हो चुका है। जनता का विश्वास खो देने के कारण वे हताशा में हैं। हमारी सरकार 'सबका साथ, सबका विकास' के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है और जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।"
श्री मौर्य ने कहा कि 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प में उत्तर प्रदेश और विशेषकर आजमगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने युवाओं के उज्ज्वल भविष्य और स्वरोजगार के अवसरों पर बल दिया।
उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि हताशा और निराशा में डूबा विपक्ष भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति का सहारा ले रहा है, जिसे जनता पूरी तरह नकार चुकी है, वे केवल भ्रम फैलाने की राजनीति कर रहे हैं। अखिलेश यादव जनता का विश्वास खो चुके हैं वो 2047 तक सत्ता का मोह त्याग दें