मोदी सरकार की 10 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के बीच बताएं : अजय आलोक

रांची, 5 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया विभाग की शुक्रवार को हुई बैठक में राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक उपस्थित हुए। बैठक में उन्होंने लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से मीडिया विभाग की भूमिका को विस्तार से बताया।

बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की 10 वर्षों की उपलब्धियों को जनता के बीच लेकर जाना है। उन्होंने कहा कि भाजपा को देवतुल्य जनता से मिल रहा अपार स्नेह दिखाता है कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदलते और आगे बढ़ते भारत को देखा है, जो अब विकसित होने की और अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार और अबकी बार 400 पार के संकल्प के साथ कार्य में लग जाएं। भाजपा कार्यकर्ता जनता के बीच जाएं।