दिल्ली की 5 बेस्ट नाइटलाइफ़ जगहें, जो मुंबई जैसी फील देती हैं
दिल्ली नाइटलाइफ़ अब मुंबई से कहीं कम नहीं! अगर आप अपने दोस्तों या पार्टनर के साथ रात भर जमकर पार्टी करना चाहते हैं, तो ये 5 जगहें आपके लिए परफेक्ट हैं। दिल्ली की नाइटलाइफ़ अब सिर्फ कहानी नहीं, बल्कि हकीकत है—जहाँ सुबह तक डीजे का आखिरी गाना बजता है और जश्न कभी थमता नहीं।
दिल्ली की 5 बेस्ट नाइटलाइफ़ जगहें, जो मुंबई जैसी फील देती हैं
1. द इलेक्ट्रिक रूम, लोधी रोड
दिल्ली का सबसे ट्रेंडी क्लब, द इलेक्ट्रिक रूम, आपको गोवा जैसा एक्सपीरियंस देगा। बेहतरीन लाइटिंग, हाई एनर्जी म्यूजिक और कॉकटेल्स की वैरायटी यहाँ की पहचान है। क्लब शाम 4:30 बजे खुल जाता है और सुबह 4 बजे तक पार्टी का माहौल रहता है। यहाँ दो लोग आएं तो करीब 4900 रुपए में पूरी रात मौज-मस्ती कर सकते हैं।
2. लिट बार और रिस्टोरेंट, ग्रेटर कैलाश-3
ग्रेटर कैलाश-3 के मस्जिद मोठ इलाके में स्थित यह बार, हल्की लाइटिंग, टेस्टी फूड और शानदार डेकोर के लिए फेमस है। ‘गोट पनीर बॉल्स’ और ‘पोर्क बेली बाओ’ यहाँ की खास डिश हैं। यहाँ म्यूजिक आपका मूड ऊपर उठा देगा, खासतौर से शनिवार की रात। रेस्तरां दोपहर 12 बजे खुलता है और रात 2 बजे तक खुला रहता है। दो लोग आएं तो केवल 1200 रुपए में रात का मजा ले सकते हैं।
3. क्लब बीडब्ल्यू, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी
यहाँ डीजे पार्टी और भीड़ का जबरदस्त क्रेज देखने को मिलेगा। क्लब बीडब्ल्यू सूर्या होटल, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित है, और पार्टी रात 9 बजे शुरू होकर सुबह 3 बजे तक चलती है। यहाँ खाने-खाते भी डांसिंग का आनंद उठा सकते हैं।
4. प्लेबॉय क्लब, न्यू दिल्ली
डीजे पार्टी लवर्स के लिए प्लेबॉय क्लब किसी स्वर्ग से कम नहीं। नई दिल्ली के सूर्या होटल में बने इस क्लब में रात भर म्यूजिक, टेस्टी फूड और मौज-मस्ती का माहौल बना रहता है। यहाँ रात 9 बजे से सुबह 3 बजे तक पार्टी का मजा ले सकते हैं।
5. द हॉन्ग कॉन्ग क्लब, एरोसिटी
अगर आप 5 स्टार एनवायरनमेंट, इंटरनेशनल क्यूजीन और बार का मजा लेना चाहते हैं तो द हॉन्ग कॉन्ग क्लब सही चॉइस है। यहाँ का पार्टी वीभिन्नता और शानदार माहौल आपको किसी विदेशी क्लब का अहसास कराएगा। क्लब शाम 6 बजे से सुबह 4 बजे तक खुला रहता है। दो लोग आएं तो करीब 4500 रुपए में यहाँ पार्टी को एन्जॉय कर सकते हैं।