भारत में 2027 तक 15 नई हाइब्रिड SUV लॉन्च होंगी, सड़क नियमों में भी होगा बदलाव

Post

भारत की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में हाइब्रिड SUV का नया दौर शुरू होने वाला है। 2027 तक भारत के बाजार में लगभग 15 नई हाइब्रिड SUV पेश की जाएंगी, जो ग्राहकों को बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी, आराम और आधुनिक तकनीक के साथ आकर्षित करेंगी। इसके साथ ही भारत में सड़क सुरक्षा और ड्राइविंग नियमों में भी बदलाव की संभावना है, जिससे नए वाहनों के इस्तेमाल को बेहतर और सुरक्षित बनाया जाएगा।

प्रमुख हाइब्रिड SUV लॉन्च की तैयारी

मारुति सुजुकी सितंबर 2025 में अपनी ग्रैंड विटारा बेस्ड मिड-साइज हाइब्रिड SUV लॉन्च करेगी। यह नई SUV ‘नेक्सा’ की जगह ‘एरेना’ डीलरशिप के जरिए उपलब्ध होगी। 2026 में मारुति फ्रॉन्क्स हाइब्रिड का परिचय भी देगी, जो 1.2 लीटर Z12E पेट्रोल इंजन और स्ट्रांग हाइब्रिड सिस्टम से लैस होगी।

महिंद्रा 2026 में XUV3XO हाइब्रिड SUV लॉन्च करेगा, जिसमें 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन एवं हाइब्रिड सिस्टम होगा। साथ ही, 2026-2027 के बीच महिंद्रा अपनी रेंज एक्सटेंडर हाइब्रिड SUVs भी पेश करेगा, जो हाइब्रिड सेगमेंट में उसकी पकड़ मजबूत करेंगी।

हुंडई 2027 में नई पीढ़ी की क्रेटा हाइब्रिड और Ni1i 7-सीटर SUV लॉन्च करने की योजना बना रही है। ये मॉडल फ्यूल एफिशिएंसी के साथ ही स्पेस और आराम का भी अच्छा मेल देंगे।

किआ 2027 में नई पीढ़ी की सेल्टोस हाइब्रिड और 3-रो वाली Q4i SUV बाजार में उतारेगी, जो परिवारों के लिए पसंदीदा विकल्प होगी।

होंडा 2025 के अंत में ZR-V हाइब्रिड SUV पेश करेगी, और 2026 तक दीवाली तक अपनी एलीवेट हाइब्रिड SUV भी लॉन्च करने की योजना में है। इसके बाद 7-सीटर हाइब्रिड SUVs भी होंगी।

रेनॉल्ट 2026 में नया डस्टर हाइब्रिड मॉडल और बोरेल के अलावा निसान की 7-सीटर हाइब्रिड SUVs भी भारत में आएंगी।

सड़क नियमों में होंगे बदलाव

नई हाइब्रिड SUV की बढ़ती संख्या के साथ भारत में सड़क सुरक्षा और वाहन नियमों में भी बदलाव की जरूरत महसूस की जा रही है। इससे ड्राइविंग अनुभव बेहतर होगा और प्रदूषण नियंत्रण के साथ रोड सेफ्टी भी बेहतर होगी। अनुमान है कि आने वाले वर्षों में सरकार इस दिशा में नए नियम लागू कर सकती है।