वजन घटाने के लिए अपनाएं ये असरदार नाइट टाइम हैबिट्स

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी और अनहेल्दी लाइफस्टाइल के कारण मोटापा एक आम समस्या बन गई है। गलत खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी वजन बढ़ने की सबसे बड़ी वजहें हैं। अधिकतर लोग अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान रहते हैं और इसे कम करने के लिए अलग-अलग तरीके आजमाते हैं। हालांकि, वेट लॉस का कोई शॉर्टकट नहीं होता। संतुलित खानपान और नियमित वर्कआउट ही वजन कम करने के सही तरीके हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ नाइट टाइम हैबिट्स अपनाकर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को और तेज कर सकते हैं? अगर आप भी वजन घटाना चाहते हैं, तो अपने डेली रूटीन में ये रात की आदतें जरूर शामिल करें।

1. जल्दी डिनर करना है फायदेमंद

सिर्फ वजन घटाने के लिए ही नहीं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य के लिए भी जल्दी डिनर करना जरूरी है। आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न साइंस तक, हर जगह इस बात पर जोर दिया गया है कि रात का खाना जल्दी खा लेना चाहिए।
शाम 7 बजे से पहले डिनर खत्म करने की आदत डालें।
 सोने और खाने के बीच कम से कम 3 घंटे का गैप रखें, इससे पाचन बेहतर होगा और वेट गेन नहीं होगा।

2. डिनर में हल्का और हेल्दी खाना खाएं

अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो रात का डिनर हल्का और पौष्टिक होना चाहिए।
लो-कैलोरी और फाइबर से भरपूर फूड्स खाएं।
 वेजिटेबल सूप, सौते वेजिटेबल्स, सलाद, दलिया, खिचड़ी जैसी चीजें डिनर में शामिल करें।
“सुबह का नाश्ता राजा की तरह और रात का डिनर भिखारी की तरह” – इस नियम को अपनाएं।

3. सोने से पहले हल्दी वाला दूध पिएं

 सोने से पहले हल्दी वाला गर्म दूध पीने से न सिर्फ बेहतर नींद आती है, बल्कि वेट लॉस में भी मदद मिलती है।
 हल्दी में थर्मोजनिक प्रॉपर्टीज होती हैं, जो फैट बर्निंग को बढ़ावा देती हैं।
 अगर दूध पसंद नहीं, तो गर्म पानी में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पी सकते हैं।

4. सोने के लिए सही माहौल बनाएं

 रिसर्च के मुताबिक, कम तापमान वाले कमरे में सोने से ज्यादा कैलोरी बर्न होती है।
 अंधेरे में सोने से भी मेटाबॉलिज्म तेज होता है और वेट लॉस बेहतर तरीके से होता है।
 कमरे का टेंपरेचर मेंटेन करें और स्क्रीन से दूर रहकर अच्छी नींद लेने पर फोकस करें।

5. अच्छी और गहरी नींद लेना है जरूरी

 हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, वजन घटाने के लिए 7-8 घंटे की गहरी नींद बेहद जरूरी है।
 नींद की कमी से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है, जिससे वजन घटने के बजाय बढ़ने लगता है।
 समय पर सोने की आदत डालें और मोबाइल या लैपटॉप से दूरी बनाकर अच्छी नींद लें।