चुनगा बांसडीह के जंगल में हथियार लेकर जा रहा युवक गिरफ्तार

Ramgadh Giraftaree Copy 670

पलामू, 29 मार्च (हि.स.)।रामगढ़ थाना क्षेत्र के चुनगा बांसडीह के जंगल में हथियार लेकर जा रहे एक युवक को देशी एक नाली बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपित की पहचान खिरौद परहिया (40) के रूप में हुई है।

थाना प्रभारी निलेश कुमार ने शुक्रवार को जानकारी दी कि गुरुवार को दोपहर दो बजे गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार के साथ चुनगा बांसडीह के जंगल में हथियार लेकर कहीं जा रहा है। सूचना का सनहा दर्ज कर सत्यापन किया गया। साथ ही दल बल के साथ जंगल में गए तो पुलिस की गाड़ी देखते ही युवक घबरा कर जंगल की ओर भागने लगा, जिसे शस्त्र बल के सहयोग से दौड़ाकर पकड़ा गया। बाद में पूछताछ से उसकी पहचान हुई। हथियार का लाइसेंस मांगा तो वह कोई भी कागजात नहीं दे सका और संतोषजनक जवाब भी नहीं दिया। ऐसे में अवैध हथियार रखने के आरोप में उसे गिरफ्तार कर शुक्रवार को मेदनीनगर जेल भेज दिया।