यमुनानगर: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मंगलवार को जगाधरी में

यमुनानगर, 20 मई (हि.स.)। इंडिया गठबंधन के नेताओं द्वारा सोमवार को जगाधरी विधानसभा के गांव बलौली,माण्डखेडी बाम्बेपुर में अंबाला लोकसभा चुनाव के कांग्रेस उम्मीदवार वरुण चौधरी के लिए रैली कर वोट मांगे। इस चुनावी दौरे में मुख्य रूप से चौधरी निर्मल सिंह पूर्व मंत्री एवं स्टार प्रचारक कांग्रेस व आदर्श पाल सिंह प्रदेश संगठन मंत्री एवं स्टार प्रचारक आम आदमी पार्टी हरियाणा द्वारा संयुक्त रूप से संबोधित किया गया।

चौधरी निर्मल सिंह ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे की मंगलवार को होने वाली रैली को लेकर आए हुए सभी लोगों को निमंत्रण दिया और बताया कि कल की रैली में एक जनसैलाब उमड़ेगा जिससे भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने का काम किया जाएगा। आदर्श पाल सिंह ने बताया इंडिया गठबंधन का चुनाव जनता लड़ रही है। हर बार चुनाव हिंदू- मुस्लिम पर नहीं जीता जा सकता। उन्होंने कहा कि जबसे भाजपा सत्ता में आई थी सौ स्मार्ट सिटी की बात की थी। इन्होंने कहीं पर एक भी स्मार्ट सिटी के नाम पर एक ईट तक नहीं लगाई। भाजपा बात करती थी बुलेट ट्रेन चलाने की इसके लिए कहीं 1 फुट भी पटरी का नव निर्माण नहीं हुआ। आज मंहगाई चरम पर है। चारों तरफ देश-प्रदेश में त्राहिमाम है। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार वरूण चौधरी को जिताकर इस जन विरोधी भाजपा से पीछा छुड़ाने का काम करें। बलौली कार्यक्रम से पहले शेरपुर मोड़ से लेकर बलौली तक एक रोड शौ में ट्रैक्टरों व कारों बड़े काफिले के साथ दोनों नेताओं को मंच तक ले जाया गया। इस अवसर पर इंडिया गठबंधन के नेतागण साथ रहे।