मंगलौर उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए किया यज्ञ

हरिद्वार, 9 जुलाई (हि.स.)। मंगलोर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना की जीत के लिए मंगलवार को प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम में महामण्डलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश के नेतृत्व में यज्ञ किया गया। भड़ाना के प्रतिनिधि के रूप में उनके समधी पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा बचन सिंह इस यज्ञ में सम्मिलित हुए। यज्ञ आयोजन में मुख्य रूप से बाबा हठयोगी महामण्डलेश्वर प्रबोधनन्द महामण्डलेश्वर रामेश्वरानन्द राघवेन्द्र दास महंत जयनेन्द्र मुनि गोविन्द दास कमलेशानन्द सत्यव्रतानन्द प्रेम दास शिवम् महंत रविदेव शास्त्री गंगा दास आदि अनेक संत उपस्तिथ रहे।

इस अवसर महामण्डलेश्वर रूपेन्द्र प्रकाश ने कहा की अच्छे व्यक्ति को हर फ़ील्ड में आगे आना चाहिए, चाहे राजनीति ही क्यों ना हो। देश में देशभक्तों की सरकार बनी तो अयोध्या में राम मन्दिर का निर्माण हो पाया, कश्मीर में अनुच्छेउ 370 समाप्त हुआ और अमन और शांति की बहाली हुई है। भारत दुनिया के नक़्शे पर चमका और देश का आर्थिक और सामाजिक विकास हुआ है। पूर्व कैबिनेट मंत्री हरियाणा चौधरी बचन सिंह आर्य ने कहा कि करतार सिंह भड़ाना एक योग्य नेता हैं। मंगलोर लम्बे समय से विकास से पिछड़ा हुआ है। करतार भड़ाना को अवसर मिल रहा है तो मंगलोर विकास कार्यों मे नम्बर एक विधानसभा क्षेत्र बनेगा।

भाजपा नेता संजीव चौधरी ने कहा कि मंगलोर में भाजपा इतिहास लिखने जा रही है। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों पर यहां मुहर लगने जा रही है। इस अवसर पर प्रेम कृष्ण आर्य, गुजरसभा के अध्यक्ष जगपाल सिंह, सचिन चहल, पुष्पेंद्र गुप्ता, अरविंद कुमार और विशाल गर्ग आदि उपस्तिथ थे।