प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को मिला सम्मान : रेखा आर्या

गोपेश्वर, 05 जुलाई (हि.स.)। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बदरीनाथ विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर चमोली जिले के जोशीमठ में शुक्रवार को महिला मोर्चा के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा उम्मीदवार राजेन्द्र भंडारी के पक्ष में जनता से मतदान करने की अपील की।

मंत्री रेखा आर्या ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गिनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान मिला है। महिलाएं विदेशों में भी देश का परचम लहरा रही हैं। आज देश का विकास प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में हो रहा है। राज्य के लिए भी प्रधानमंत्री मोदी ने अनेक सौगातें दी हैं जिनका लाभ सभी को मिल रहा है। उन्होंने सभी से 10 जुलाई को विधानसभा उपचुनाव में प्रदेश के सतत विकास के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

इस अवसर पर भाजपा उम्मीदवार राजेन्द्र भंडारी, विधायक अनिल नौटियाल, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष हिमानी वैष्णव आदि मौजूद थे।