हर क्षेत्र में महिलाएं साबित कर रहीं अपनी योग्यता : रत्नाकर मिश्र

मीरजापुर, 06 मार्च (हि.स.)। महिलाएं अपनी योग्यता हर क्षेत्र में साबित कर रही हैं। महिला सशक्तिकरण के बिना देश व समाज में नारी को वह स्थान नहीं मिल सकता, जिसकी वह हमेशा से हकदार रही हैो। महिला सशक्तिकरण के बिना वह सदियों पुरानी परम्पराओं और दुष्टताओं से लोहा नहीं ले सकती और बंधनों से मुक्त होकर अपने निर्णय खुद नहीं ले सकती। यह बातें नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने विंध्याचल रोडवेज परिसर में नारी शक्ति, नारी बंदन प्रदर्शनी के उद्घाटन के अवसर पर कही।

सूचना प्रसारण विभाग की ओर से लगाई गई प्रदर्शनी का बुधवार को नगर विधायक व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने फीता काटकर उद्घाटन किया। नगर विधायक ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी शक्ति अनादि काल से पूजनीय रही हैं। नारी शक्ति के उत्थान एवं उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए सरकार ने अनेकों योजनाएं लागू की हैं। नारी सशक्तिकरण के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं।

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कहा कि नारी शक्ति को स्वावलंबी बनाने और उनकी सुरक्षा के लिए सरकार की ओर से योजनाएं लागू की गई हैं। इसका लाभ उन तक पहुंचे, इसके लिए सरकार विभिन्न प्रकार से उनके बीच जा रही है।