हिंदी सिनेमा की अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को मेगा सुपरस्टार माना जाता है। इसके अलावा वह विज्ञापनों के लिए भी एक जाना-माना चेहरा हैं। देसी गर्ल्स हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। इस बार मिसेज जोन्स ने अमेरिका में बैठे-बैठे ही मुंबई में अपनी प्रॉपर्टी का सौदा कर लिया है। उन्होंने अपने 4 आलीशान फ्लैट करोड़ों रुपए में बेचे हैं। इस डील से प्रियंका को 16 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है।
प्रियंका चोपड़ा का फ्लैट किसने खरीदा?
सात साल पहले भारत छोड़कर अमेरिका शिफ्ट हो चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने भारत में अपनी संपत्ति सचदेवा परिवार को बेच दी है। इसी परिवार के विभिन्न सदस्यों ने प्रियंका चोपड़ा से 4 आलीशान फ्लैट खरीदे हैं। इस सौदे में प्रियंका चोपड़ा को 16 करोड़ रुपये का फायदा हुआ है। मुंबई के ओबेरॉय स्काई गार्डन में उनके 4 आलीशान फ्लैट थे। करोड़ों रुपए की यह संपत्ति 3 मार्च 2025 को बेची गई। प्रियंका चोपड़ा के पास ओबेरॉय स्काई गार्डन में 18वीं मंजिल पर 3 फ्लैट और 19वीं मंजिल पर एक फ्लैट था।