पोहा को क्यों माना जाता है एक स्वस्थ नाश्ता!

092317f69524eb8b9f7062d770a16dc8 (1)

नाश्ते में पोहा खाने के फायदे

रोजाना नाश्ते में पोहा खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से आप दिनभर तरोताजा रहते हैं और यह आपके पाचन तंत्र को भी दुरुस्त रखता है। अगर आप नाश्ते में सोयाबीन, ड्राई फ्रूट्स और अंडा मिलाकर खाते हैं तो आपको विटामिन के साथ-साथ प्रोटीन भी मिलेगा।

आयरन से भरपूर

नियमित रूप से एक प्लेट पोहा खाने वाले व्यक्ति को आयरन की कमी नहीं होती और वह एनीमिया से दूर रहता है। इसे खाने से शरीर में हीमोग्लोबिन और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। आयरन शरीर की कोशिकाओं को ऑक्सीजन प्रदान करता है।

मधुमेह में सहायक

डायबिटीज के मरीजों के लिए पोहा खाना बहुत फायदेमंद होता है। पोहा खाने से भूख कम लगती है और डायबिटीज के मरीज का ब्लड प्रेशर लेवल सामान्य रहता है। आपको बता दें कि एक प्लेट पोहा में 244 किलो कैलोरी पाई जाती है।

पोषक तत्वों से भरपूर

अक्सर घर पर कई तरह की सब्जियों को मिलाकर पोहा तैयार किया जाता है। पोहा में सब्जियां मिलाकर खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन, मिनरल और फाइबर मिलता है।

कार्बोहाइड्रेट का समृद्ध स्रोत

पोहा में कार्बोहाइड्रेट भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। कार्बोहाइड्रेट शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और आपके शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं। आप रोजाना नाश्ते में पोहा खा सकते हैं।

पेट की समस्याएं दूर होंगी

अगर आपको पेट से जुड़ी कोई समस्या है तो पोहा खाना आपके लिए अच्छा रहेगा। यह आसानी से पच जाता है और इसमें ग्लूटेन की मात्रा भी कम होती है। डॉक्टर भी पेट के मरीजों को पोहा खाने की सलाह देते हैं।