प्रेगनेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के बदलाव आते हैं, जिनकी वजह से सही खानपान बहुत जरूरी हो जाता है। एक्सपर्ट्स गर्भवती महिलाओं को हेल्दी फूड्स के साथ-साथ नारियल पानी पीने की भी सलाह देते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर होता है और कई तरह के स्वास्थ्य लाभ पहुंचाता है। लेकिन कुछ महिलाएं इसे नजरअंदाज कर देती हैं, जो गलत हो सकता है। अगर आपको नारियल पानी से कोई एलर्जी नहीं है, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। आइए जानते हैं प्रेगनेंसी में नारियल पानी पीने के फायदे और इसे कब तक पीना चाहिए।
इजरायल-हमास युद्धविराम: हमास ने गलती मानी, शिरी बिबास का असली शव इजरायल को सौंपा
प्रेगनेंसी में नारियल पानी क्यों पीना चाहिए?
जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर:
नारियल पानी में क्लोराइड, इलेक्ट्रोलाइट्स, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, मैग्नीशियम और विटामिन C मौजूद होते हैं, जो गर्भवती महिला और शिशु के विकास के लिए जरूरी हैं।
हाइड्रेशन बनाए रखता है:
प्रेगनेंसी के दौरान डिहाइड्रेशन से बचने के लिए नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है। इसमें कम फैट और नेचुरल शुगर होती है, जो शरीर को एनर्जी देती है।
इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार:
नारियल पानी शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है और यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन (UTI) से बचाव करता है।
पाचन को सुधारता है:
अगर प्रेगनेंसी में उल्टी, एसिडिटी या सीने में जलन हो रही है, तो नारियल पानी पीना फायदेमंद होता है। यह पाचन क्रिया को सही करता है और गैस्ट्रिक प्रॉब्लम्स से राहत दिलाता है।
ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है:
नारियल पानी में पोटैशियम की भरपूर मात्रा होती है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
प्रेगनेंसी में कितने महीने तक पी सकते हैं नारियल पानी?
पूरे 9 महीनों तक नारियल पानी पिया जा सकता है।
शुरुआती महीनों में इसे रोजाना पीना ज्यादा फायदेमंद होता है।
अगर स्वाद पसंद नहीं है, तो एक दिन छोड़कर भी पी सकते हैं।
दिनभर में 1 नारियल पानी ही पर्याप्त होता है, ज्यादा मात्रा में पीने से नुकसान हो सकता है।
शाम को नारियल पानी पीने से बचें, सुबह या दोपहर में पीना बेहतर होता है।
डाइट में कोई भी बदलाव करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।