सफेद बाल: इन 2 चीजों के साथ बालों में लगाएं कलौंजी, बिना हेयर कलर के सफेद बाल हो जाएंगे काले

599133 White Hair (1)

सफेद बाल: आजकल कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगे हैं। सफेद बालों के लिए कई कारण जिम्मेदार होते हैं। कभी खराब जीवनशैली तो कभी प्रदूषण का असर बालों पर पड़ता है। इसके अलावा कई बार आनुवांशिक कारणों से भी बाल सफेद होने लगते हैं। 

 

अगर आपके बाल भी सामान्य कारणों से सफेद होने लगे हैं तो आप इन्हें काला करने के लिए प्राकृतिक उपायों की मदद ले सकते हैं। कलौंजी सबसे प्रभावी प्राकृतिक उपचारों में से एक है। अगर आप कलौंजी का इस्तेमाल खास तरीके से करेंगे तो यह बालों को काला करने में मदद करेगा। आइए आज हम आपको बताते हैं कि कलौंजी का इस्तेमाल करके आप कैसे अपने बालों को काला कर सकते हैं। 

 

बालों के लिए कलौंजी के फायदे 

कलौंजी में कई महत्वपूर्ण पोषक तत्व मौजूद होते हैं. जो बालों को जरूरी पोषण प्रदान करता है और बालों को काला करने में मदद करता है। कलौंजी में ऐसे तत्व होते हैं जो फ्री रेडिकल्स और तनाव से लड़ने में मदद करते हैं। जिससे बालों की समस्या काफी हद तक कम हो जाती है। कलौंजी के इस्तेमाल से बाल स्वस्थ रहते हैं और सफेद बालों को बढ़ने से रोकने में भी मदद मिलती है।

 

सफेद बालों को काला करने के लिए कलौंजी का उपयोग कैसे करें?

अगर आप सफेद बालों को प्राकृतिक रूप से काला करना चाहते हैं तो कलौंजी का तेल बनाएं। इस तेल का नियमित प्रयोग करने से सफेद बाल जड़ों से काले होने लगते हैं। इस तेल को बनाने के लिए एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें. साथ ही तीन चम्मच कलौंजी और 10 से 15 मीठी नीम की पत्तियां भी डाल दें. – अब तेल को तब तक गर्म करें जब तक वह काला न हो जाए. तेल का रंग बदलने के बाद इसे ठंडा होने दें और कांच की बोतल में भरकर रख लें। तैयार तेल को हफ्ते में दो से तीन बार बालों में लगाएं। इस तेल को लगाने से सफेद बाल काले हो जायेंगे।