विश्व का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर कहाँ स्थित है? इतिहास 1100 साल पुराना

भारत में कई भव्य हिंदू मंदिर हैं। इन मंदिरों का इतिहास हजारों साल पुराना है। हालांकि, ज्यादातर लोग नहीं जानते कि दुनिया का सबसे बड़ा हिंदू मंदिर बना हुआ है।

दुनिया के सबसे ज्यादा हिंदू भारत में रहते हैं, हमारे देश में मंदिरों की संख्या भी बहुत ज्यादा है। हालाँकि, आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि दुनिया के सबसे बड़े मंदिर में भारत का नाम नहीं आता है।

भारत के हर कोने में आपको मंदिर मिल जाएंगे। मंदिरों में भगवान की मूर्ति की पूजा की जाती है जो हिंदू देवी-देवताओं के प्रति आस्था का प्रतीक है।

ऐसे में सवाल ये है कि दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कहां है? अगर आप भारत में इसका जवाब ढूंढ रहे हैं तो हम आपको बता दें कि आप गलत हैं। यह मंदिर भारत में नहीं है.

दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर कंबोडिया में स्थित है। यहां का अंगकोरवाट मंदिर दुनिया का सबसे बड़ा मंदिर माना जाता है।

यह मंदिर लगभग 162.6 हेक्टेयर में फैला हुआ है। जो भगवान विष्णु को समर्पित है। इस मंदिर को मेरु पर्वत का प्रतीक माना जाता है।

जो मिकांग नदी के किनारे सिमरिप शहर में बना है। इस मंदिर का निर्माण सम्राट सूर्यवर्मन द्वितीय ने 1112-53 के शासनकाल के दौरान करवाया था।

दिखने में खूबसूरत इस मंदिर की दीवारों पर हिंदू धार्मिक ग्रंथों के दृश्य बने हुए हैं, इसके अलावा इस मंदिर में देवताओं और राक्षसों के बीच हुए समुद्र मंथन को भी दर्शाया गया है।