स्टेज 0 कैंसर: क्या है कैंसर की ‘स्टेज जीरो’? डॉक्टर ने दी इन 7 संकेतों को कभी नज़रअंदाज़ न करने की सलाह

7abe86c5a40fa1b2a7f60a4fbf82b5e9

कैंसर की बीमारी का नाम सुनते ही लोग अक्सर घबरा जाते हैं, लेकिन अगर इस बीमारी का शुरुआत में ही पता चल जाए तो इसका इलाज संभव है। कैंसर की शुरुआती अवस्था को ‘स्टेज जीरो’ या प्री-कैंसर स्थिति कहा जाता है। इस स्थिति में कैंसर पूरी तरह विकसित नहीं होता है, लेकिन शरीर में कुछ शुरुआती संकेत नजर आते हैं। अगर समय रहते इन संकेतों को पहचान लिया जाए तो कैंसर की रोकथाम या इसका प्रभावी इलाज संभव हो सकता है। कैंसर सर्जन डॉ. शैलेश पुणतांबेकर ने पॉडकास्ट में बताया कि स्टेज जीरो कैंसर के संकेत अक्सर हल्के होते हैं, इसलिए लोग इन्हें नजरअंदाज कर देते हैं। हालांकि, ये संकेत शरीर में किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकते हैं, जिसे कभी भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं डॉ. शैलेश द्वारा बताए गए 7 संकेत जो स्टेज जीरो कैंसर की ओर इशारा कर सकते हैं।

आ

बार-बार मुंह में छाले होना

अगर आपके मुंह में बार-बार छाले हो जाते हैं और वे लंबे समय तक ठीक नहीं होते हैं, तो यह प्री-कैंसर स्थिति का संकेत हो सकता है। इसे नज़रअंदाज़ न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

जीभ पर सफ़ेद धब्बे

जीभ या मुंह पर सफेद या लाल धब्बे भी कैंसर के शुरुआती लक्षण हो सकते हैं। अगर ये धब्बे समय के साथ बढ़ते हैं, तो यह गंभीर हो सकता है।

बार-बार दस्त होना

यदि आपको नियमित रूप से दस्त की समस्या होती है और इसका कोई स्पष्ट कारण नहीं है, तो यह पेट या आंतों में किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

नियमित कब्ज की समस्या

लगातार कब्ज और पेट साफ करने में समस्या होना भी पेट या आंत के कैंसर की शुरुआत का संकेत हो सकता है।

सामान्य आहार के बावजूद वजन कम होना

अगर आप सामान्य आहार ले रहे हैं, फिर भी आपका वजन तेजी से कम हो रहा है, तो यह कैंसर का शुरुआती संकेत हो सकता है।

शरीर के किसी भी हिस्से में अचानक गांठ

शरीर के किसी भी हिस्से में अचानक गांठ आना कैंसर का संकेत हो सकता है। इस गांठ को नज़रअंदाज़ न करें और तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

काला तिल जो अचानक बढ़ने लगता है

यदि आपके शरीर पर कोई तिल अचानक बढ़ने लगे या उसका आकार या रंग बदलने लगे तो यह त्वचा कैंसर का संकेत हो सकता है।