गोल्डन ब्लड ग्रुप क्या है? जानिए क्यों है खास?

आपने लोगों को ब्लड ग्रुप ए, बी पॉजिटिव-नेगेटिव या ओ ब्लड ग्रुप के बारे में बात करते हुए सुना होगा। हालाँकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि दुनिया में गोल्डन ब्लड ग्रुप के नाम से भी एक ब्लड ग्रुप है।

दुनिया में कुछ चीजें दुर्लभ हैं। ये भी एक ब्लड ग्रुप है. आज हम आपको जिस ब्लड ग्रुप के बारे में बताने जा रहे हैं वह ब्लड ग्रुप दुनिया के 8 अरब लोगों में से सिर्फ 45 लोगों के पास है।

आपको जानकर हैरानी होगी कि Rh null ब्लड ग्रुप दुनिया में कुछ खास लोगों को ही होता है और इसीलिए इसे गोल्डन ब्लड ग्रुप कहा जाता है।

यह ब्लड ग्रुप उन लोगों के शरीर में पाया जाता है जिनका Rh फैक्टर शून्य होता है। यह एक बहुत ही दुर्लभ ब्लड ग्रुप है. इसी कारण इसे गोल्डन ब्लड भी कहा जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2018 में जब पूरी दुनिया में इस खून की खोज की गई तो दुनिया में केवल 45 लोगों में ही यह खून पाया गया।

इस ब्लड ग्रुप के दुनिया में केवल 9 लोग ही हैं, जो अपना रक्तदान कर सकते हैं। दुनिया का सबसे दुर्लभ ब्लड होने के साथ-साथ यह दुनिया का सबसे महंगा ब्लड ग्रुप भी है।