पीरियड्स में देरी की गोलियों के क्या दुष्प्रभाव हो सकते

4c3a11d1d634ff9d128f14509af5f8f4

महिलाओं को 50 की उम्र तक हर महीने पीरियड्स आते हैं। पीरियड्स एक सामान्य स्थिति है, लेकिन कई महिलाओं को दर्द और ऐंठन का सामना करना पड़ता है। अब अगर कोई खास मौका या इवेंट पीरियड्स के समय पड़ जाए तो ये बड़ी परेशानी बन जाती है। ऐसे में कुछ मौकों या ट्रैवल के दौरान किसी परेशानी से बचने के लिए महिलाएं पीरियड डिले पिल्स का सहारा लेती हैं। ये पिल्स पीरियड्स को कुछ समय के लिए रोकने में मदद करती हैं। हालांकि, इसके कुछ साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं। आज इस लेख में हम पीरियड डिले पिल्स लेने के बाद होने वाले आम और गंभीर नुकसान के बारे में जानेंगे। इस बारे में हमने गायनोकोलॉजिस्ट नैन्सी नागपाल से भी बात की है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं

आमिर अली का होली वीडियो हुआ वायरल, गर्लफ्रेंड संग हरकत पर भड़के यूजर्स

पीरियड्स में देरी करने वाली गोलियों के नुकसान

इसके सामान्य नुकसानों की बात करें तो इससे मुंहासे, पिगमेंटेशन, मूड स्विंग, उल्टी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। गोलियां लेने से हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिसके कारण इन समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

पीरियड्स में देरी की गोलियों के गंभीर नुकसान

  • पीरियड डिले पिल्स लेने से ब्रेस्ट में बदलाव हो सकते हैं। ब्रेस्ट में कसाव महसूस हो सकता है। हल्का दर्द भी महसूस हो सकता है। ऐसा कुछ समय तक होता है और फिर बाद में ठीक हो जाता है। अगर समस्या लंबे समय तक बनी रहे तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।
  • इसके अलावा, जब महिलाओं को अगली बार पीरियड्स आएंगे तो उन्हें सामान्य दिनों की तुलना में अधिक दर्द हो सकता है।
  • कुछ महिलाओं को भारी रक्तस्राव, रक्त के थक्के बढ़ने या केवल स्पॉटिंग का अनुभव हो सकता है।

पीरियड्स में देरी की गोलियाँ लेने से यौन हार्मोन पर भी असर पड़ता है, जिसके कारण यौन संबंध बनाने की इच्छा कम हो जाती है। साथ ही इससे योनि में सूखापन भी आ सकता है।

कई महिलाओं को डायरिया की समस्या भी हो जाती है। प्रजनन क्षमता भी प्रभावित होती है। ऐसे में जब भी गोलियां लें तो डॉक्टर की सलाह पर ही लें और बार-बार गोलियां खाने से बचें।