मेष राशि:
यह सप्ताह मिश्रित प्रभाव लेकर आएगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद के कारण कोर्ट-कचहरी के चक्कर काटने पड़ सकते हैं। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। लाइफ पार्टनर के साथ विचारों में मतभेद हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। किसी कार्य में संघर्ष करना पड़ सकता है।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों को इस सप्ताह सावधानी और समझदारी से काम लेना होगा। आप सुख-सुविधाओं पर धन खर्च कर सकते हैं। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, चोट लगने की आशंका है। महत्वपूर्ण कार्यों में किसी बड़े व्यक्ति या शुभचिंतक की सलाह लेना फायदेमंद होगा।
मिथुन राशि:
नए सप्ताह में गुड लक आपका साथ देगा। घर और बाहर दोनों जगह तालमेल बनाकर चलने की जरूरत होगी। दोस्तों का सहयोग हर कदम पर मिलेगा। महाकुंभ यात्रा की योजना बन सकती है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। ट्रांसफर या प्रमोशन होने की संभावना है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि:
यह सप्ताह मिश्रित परिणाम देगा। किसी करीबी से सहयोग ना मिलने के कारण मानसिक तनाव हो सकता है। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है, जिससे लाभ मिलेगा। लव पार्टनर की भावनाओं का सम्मान करें। करियर या बिजनेस से जुड़े बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें।
सिंह राशि:
सप्ताह की शुरुआत में सतर्कता आवश्यक होगी। बिजनेस में किसी भी प्रकार की लापरवाही से बचें। सट्टा और लॉटरी जैसी चीजों से दूरी बनाए रखें। रिश्तों में अहंकार से बचें ताकि संबंध मधुर बने रहें। नौकरी में लापरवाही करना नुकसानदायक साबित हो सकता है।
कन्या राशि:
यह सप्ताह चुनौतियों से भरा हो सकता है। आपके सोचे हुए कार्यों में अड़चनें आ सकती हैं। व्यक्तिगत जीवन में किसी बड़े या अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना लाभकारी रहेगा। व्यापार में धाक जमाने का अवसर मिलेगा। शादीशुदा जीवन में खुशियां आएंगी। अचानक आर्थिक लाभ होने की संभावना है।