साप्ताहिक राशिफल : 31 अगस्त 2025, रविवार से 6 सितंबर 2025, शनिवार

Post

मेष – पूरा सप्ताह आपके अच्छा रहेगा। नए लोगो से मुलाकात होने के योग है। सेहत का ध्यान रखे। किसी वाद विवाद से बचें।

वृषभ –परिवार में सुख शांति का वातावरण बना रहेगा। किसी कार्य से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कार्यस्थल पर परेशानियों आ सकती है।

मिथुन – कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। कोई रुका हुआ कार्य पूरा हो सकता है। सेहत का विशेष ध्यान रखें। स्वास्थ्य संबंधित दिक्कतें हो सकती है।

कर्क – कोई नया कार्य कर सकते है। रुका हुआ पैसा मिल सकता है। किसी पर भरोसा सोच समझकर ही करें। भोजन पर विचार करें। तामसिक भोजन से बचें।

सिंह – भूमि भवन का सुख मिल सकता है। शिक्षा के कार्य पूरे होंगे। व्यर्थ की लड़ाई से बचें। खुद शांत रखें। समय अच्छा है।

कन्या – जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। सहयोगियों का साथ मिलेगा। एलर्जी की समस्या हो सकती है। वाणी पर संयम रखें।

तुला – समय अच्छा है। रुका काम पूरा होगा। संतान पक्ष मजबूत है। परिवार में किसी का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।

वृश्चिक – आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। कोई नई योजना शुरू कर सकते। पेट की समस्या हो सकती है। दाम्पत्य जीवन का ध्यान रखें।

धनु – समाज में नाम यश की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा लाभ होगा। सकारात्मक रहे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

मकर – आय बढ़ सकती है। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यस्थल पर उन्नति होगी। पैसे उधर देने से बचें। मेहनत अधिक करनी होगी।

कुंभ – कोई शुभ समाचार मिल सकता है। किसी कार्य की योजना बन सकती है। संघर्ष की मात्रा ज्यादा रहेगी। मन चंचल रहेगा।

मीन – आत्मविश्वास बढ़ेगा। धन लाभ के योग बन रहे है। सलाह देने से बचें। यात्राएं हो सकती है।

लेखक :आचार्य सुमित तिवारी ,ईमेल :astrosumittewari@gmail.com

--Advertisement--