हिमाचल, राजस्थान और पंजाब में भी शीतलहर चल सकती है. पश्चिमी हिमालय क्षेत्र, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, उत्तराखंड राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा। जिसके चलते तीनों राज्यों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है. पहला पश्चिमी विक्षोभ 29 जनवरी के आसपास और दूसरा 1 फरवरी को सक्रिय होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं अगले 5 दिनों में देश में कैसा रहेगा मौसम?

इस राज्य में बारिश और कोहरे का अनुमान

मौसम विभाग के मुताबिक, 29 जनवरी से बैक-टू-बैक दो पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित कर सकते हैं। दूसरा 1 फरवरी 2025 से सक्रिय हो जाएगा। इन प्रभावों के कारण बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालय क्षेत्र और आसपास के मैदानी इलाकों में 29 जनवरी से 1 फरवरी के दौरान हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक में भी मौसम बदलेगा।

 अगले 2 दिनों तक बारिश की संभावना

 

कराईकल, माहे, यानम, रायलसीमा के अलावा विभिन्न इलाकों में अगले 2 दिनों तक बारिश होने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान और पंजाब के अलग-अलग इलाकों में शीतलहर चलने की संभावना है। उत्तर प्रदेश, ओडिशा, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, बिहार में 29 जनवरी तक सुबह और शाम घना कोहरा छा सकता है। देश के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य और शुष्क रहेगा। तापमान बढ़ने की संभावना है.

दिल्ली-NCR में ऐसा रहेगा मौसम

दिल्ली-एनसीआर की बात करें तो पिछले 2 दिनों से शीतलहर के कारण ठंड बढ़ गई है. हालांकि दिन में धूप से कुछ राहत मिली, लेकिन सुबह-शाम की सर्द हवाओं ने कंपकंपी बढ़ा दी। मौसम विभाग ने फरवरी के पहले हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में बारिश की संभावना जताई है. 26 जनवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री दर्ज किया गया.