मौसम अपडेट: आने वाले तीन दिनों में कैसा रहेगा मेरठ में मौसम का हाल, देखें IMD का ताजा अपडेट

मौसम अपडेट: जिले में लगातार तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की जा रही है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री कम था.

सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डॉ. यूपी शाही ने बताया कि 3 और 5 अप्रैल को एक के बाद एक दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। जिसके कारण दिल्ली समेत एनसीआर में कुछ जगहों पर बारिश हो सकती है। . छह अप्रैल तक तापमान 30 डिग्री के आसपास रहेगा। मेरठ में चार से पांच हल्की बारिश भी संभव है।

चार साल में इस बार मार्च सबसे कम गर्म रहा

मार्च 2024 का औसत अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 14.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 1 से 17 मार्च तक सिर्फ दो बार अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रहा. जबकि मार्च का सामान्य तापमान 29 डिग्री सेल्सियस है. मार्च 2023 में औसत अधिकतम तापमान 29.7, मार्च 2022 में 32.2 और 2021 में 31.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था.