मौसम अपडेट: दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ा, 5 राज्यों में बारिश का अलर्ट

E9velzlvn1lsav4aijhmmllwq3sewqxphgi3dznw

देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। राजधानी दिल्ली में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में आज अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान 17 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। राजधानी दिल्ली के अलावा उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और बिहार में भी तापमान लगातार बढ़ रहा है। आइए जानते हैं देशभर में कैसा रहेगा मौसम?

 

मंगलवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया।

मंगलवार को राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 16 डिग्री रहा। अगले कुछ दिनों तक दिल्ली में ऐसा ही मौसम रहेगा। महीने के अंत तक राजधानी में तेज़ हवाएँ चलेंगी। जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकेगी।

राजस्थान-एमपी में तापमान 40 डिग्री पहुंचा

राजस्थान में एक बार फिर मौसम बदलने लगा है। आज जोधपुर और बीकानेर संभाग के कई जिलों में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 28 मार्च तक प्रदेश में बारिश के साथ तेज हवाएं चलेंगी। मध्य प्रदेश में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर बढ़ गया है। रतलाम में मंगलवार को पहली बार तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि धार और शिवपुरी में पारा 39 डिग्री को पार कर गया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है।

आज इन राज्यों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने आज देश के 5 राज्यों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के अनुसार जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक और केरल में बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर में बारिश के साथ बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान में औसत तापमान 4 डिग्री दर्ज किया गया है।