Weakestcountries: ये हैं दुनिया के सबसे कमजोर देश, यहां की सेना किसी से नहीं लड़ सकती…

विश्व के सबसे कमजोर देशों की सूची: अक्सर सबसे शक्तिशाली देशों की बात की जाती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया के सबसे कमजोर देश कौन से हैं और इन देशों को किस आधार पर सबसे कमजोर माना जाता है? आइये आज जानते हैं.
दुनिया के कुछ देश वर्षों से शक्तिशाली देशों की सूची में बने हुए हैं, जबकि कुछ देश ऐसे भी हैं जिन्होंने हर बार सूची में सबसे नीचे अपना स्थान बनाए रखा है।
दरअसल, ग्लोबल फायर पावर की ओर से हर साल दुनिया के सबसे ताकतवर देशों की रैंकिंग जारी की जाती है। जिसमें उनकी संख्या इस आधार पर तय की जाती है कि देश की सेना कितनी शक्तिशाली है।
इस रैंकिंग में पिछले कुछ समय से अमेरिका पहले स्थान पर और रूस दूसरे स्थान पर बना हुआ है. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर चीन का नाम आता है।
कुछ देश ऐसे भी हैं जो आखिरी स्थान पर हैं. तो आइए आज जानते हैं इन देशों के बारे में।
आपको बता दें कि सैन्य क्षमता के मामले में भूटान दुनिया का सबसे कमजोर देश है। जो ग्लोबल फायर पावर की रैंकिंग में आखिरी स्थान पर है.
भारत के पड़ोसी देश भूटान में 66 साल पहले रॉयल आर्मी की स्थापना की गई थी, हालांकि इसकी सेना आज भी सबसे कमजोर सेनाओं में से एक मानी जाती है। भारत हर संकट में भूटान का साथ देता है।