रांची में 25 मई को मतदान, 21.42 लाख कुल मतदाता, 46 हजार युवा पहली बार करेंगे मतदान

रांची, 16 मार्च (हि.स.)। केंद्रीय निर्वाचन आयोग ने शनिवार को पूरे देश में होने वाले लोकसभा चुनाव-2024 की तारीखों का ऐलान कर दिया है। देशभर में कुल सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे, जिसमें झारखंड में कुल चार चरणों में चुनाव कार्यक्रम संपन्न होंगे।

राज्य में 14 लोकसभा सीट के लिए चौथे चरण में चुनाव होंगे। वहीं रांची लोकसभा के लिए छठे फेज में 25 मई को मतदान होंगे। रांची जिले में मतदान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपयुक्त राहुल कुमार सिन्हा और एसएसपी ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर चुनाव से संबंधित जानकारी दी।

रांची जिले में चुनाव कार्य में लगेंगे 13300 मतदान कर्मी

318 सेक्टर ऑफिसरों की आवश्यकता

कुल बैलेट यूनिट- 5768

कंट्रोल यूनिट- 3322

वेरिफिकेशन पेपर ऑडिट ट्रेल-3601

रांची लोकसभा में 6 विधानसभा क्षेत्र आते हैं। रांची लोकसभा में 2377 बूथ हैं। यहां कुल 21 लाख 42 हजार 991 मतदाता हैं, जिसमें 10,86,564 पुरुष मतदाता, 10,56,360 महिला मतदाता और 67 अन्य मतदाता हैं।वहीं 46 हजार 776 युवा मतदाता हैं। ये वो मतदाता हैं जो 18 से 19 वर्ष के हैं और पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

विधानसभा बूथ की संख्या पुरुष मतदाता महिला मतदाता अन्य कुल नए मतदाता (18-19 वर्ष)

ईचागढ़ 340 143271 140116 3 283390 9834

सिल्ली 278 109741 109350 2 219093 7202

खिजरी 413 179080 178290 1 357371 8582

रांची 370 180861 169443 29 350333 4427

हटिया 495 245134 238776 21 483931 8617

कांके 481 228477 220385 11 448873 8114