Vivah Muhurat: शुरू होगा खरमास, इस बार मार्च में विवाह के लिए सिर्फ 5 शुभ मुहूर्त

8ujtus2bm0psxacj39luotf6ykzq1ubdywrddnr2

हिंदू धर्म में हर तिथि और समय का अपना विशेष महत्व होता है। खासकर तब जब बात सूर्य देव के राशि परिवर्तन की हो, जिसे हम संक्रांति कहते हैं। यह तिथि बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है। ज्योतिष के अनुसार सूर्य देव एक राशि में 30 दिन तक रहते हैं और फिर दूसरी राशि में चले जाते हैं। खरमास तब होता है जब सूर्य देव मीन और धनु राशि में होते हैं। खरमास के दौरान कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। यदि आप मार्च में शादी की योजना बना रहे हैं, तो इन शादी की तारीखों को नोट कर लें। तो चलिए जानते हैं मार्च महीने में विवाह के लिए शुभ मुहूर्त कब है?

 

मार्च में खरमास कब शुरू होता है?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस बार सूर्य देव 14 मार्च 2025 को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 14 अप्रैल को सूर्य देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में चले जाएंगे। खरमास 14 अप्रैल 2025 को समाप्त होगा। इसका मतलब यह है कि 14 मार्च से 14 अप्रैल तक कोई भी शुभ या मांगलिक कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि नहीं किए जा सकेंगे। मार्च माह में विवाह के लिए कई शुभ मुहूर्त हैं।

मार्च 2025 विवाह तिथि एवं शुभ मुहूर्त

1 मार्च (शनिवार)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, मार्च महीने की पहली तिथि फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया और तृतीया तिथि शनिवार, 1 मार्च को है। इस दिन उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग भी बन रहा है।

2 मार्च (रविवार)

पंचांग के अनुसार 2 मार्च को फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है. इस दिन उत्तरा भाद्रपद और रेवती नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है, जिसे विवाह के लिए शुभ माना जा रहा है।

6 मार्च (गुरुवार)

पंचांग के अनुसार इस दिन फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है और इस दिन रोहिणी और मृगशिरा नक्षत्र का संयोग भी है. इसके साथ ही इस दिन प्रीति योग भी बन रहा है, जिसे विवाह के लिए शुभ माना जाता है।

7 मार्च (शनिवार)

पंचांग के अनुसार 7 मार्च को मृगशिर नक्षत्र और आयुष्मान योग का संयोग बन रहा है, जो विवाह के लिए बहुत शुभ है।

12 मार्च (बुधवार)

यह दिन विवाह के लिए भी शुभ है, क्योंकि इस दिन मघा नक्षत्र और रवि-शिववास योग का संयोग बन रहा है।

मार्च 2025 में गृह प्रवेश मुहूर्त

मार्च माह में गृह प्रवेश के लिए शुभ मुहूर्त शनिवार, 1 मार्च, बुधवार, 5 मार्च, गुरुवार, 6 मार्च और शुक्रवार, 14 मार्च हैं। आप इस समय के दौरान घर में प्रवेश कर सकते हैं।