करें 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित औली हिल स्टेशन की सैर, यादगार बन जाएगा टूर

घूमने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसी वजह से बड़ी संख्या में लोग इस महीने में घूमना पसंद करते हैं। अगर आप इस महीने कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो आज हम आपको उत्तराखंड के एक बेहद खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। वहां जाकर आपको स्वर्ग जैसा अहसास होगा।

आज हम आपको समुद्र तल से 2800 मीटर की ऊंचाई पर स्थित औली हिल स्टेशन के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। यह उत्तराखंड के सबसे पसंदीदा हिल स्टेशनों में से एक है। सेब के बागों, पुराने ओक और देवदार के पेड़ों की वजह से इस हिल स्टेशन की खूबसूरती और बढ़ जाती है। यहां आपको प्रकृति की खूबसूरती को करीब से देखने का मौका मिलेगा।

यह हिल स्टेशन अपनी ढलानों और स्वच्छ वातावरण के कारण देश में स्कीइंग के लिए भी एक लोकप्रिय गंतव्य है। स्कीइंग के अलावा आप यहाँ ट्रैकिंग का भी आनंद ले सकते हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों के मनमोहक नज़ारे देखकर आप हैरान रह जाएँगे।