मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में करें मतदान – विष्णु देव साय

Mukyamantri 2 680

कांकेर, 30 मार्च(हि.स.)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज शनिवार को लोकसभा चुनाव प्रचार अभियान के तहत कांकेर लोकसभा के अंतागढ़ में जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होने भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग के पक्ष में मतदान कर नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा ने छत्तीसगढ़ के 90 विधानसभा क्षेत्र में आज से बूथ विजय अभियान की शुरुआत कर दी है, इस अभियान के तहत एक-एक कार्यकर्ता कम से कम 10 मतदाता के घरों तक पहुंचे। विधानसभा चुनाव में अब कुछ ही दिन रह गए हैं। हमें जी-तोड़ मेहनत कर नरेंद्र मोद को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। उन्होंने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा कि वादा खिलाफी कांग्रेस की फितरत है, उनका मूल चरित्र भ्रष्टाचार है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हम सबके लिए गर्व का विषय है कि आज दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हमारे प्रधानमंत्री हैं। उनकी वजह से 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबका प्रयास को मूल मंत्र मानते हुए काम किया है। आज छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार है, विकास के काम भी डबल रफ्तार से हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा छत्तीसगढ़ को जो गारंटियां प्रधानमंत्री मोदी ने दी थी, उन्हें पूरा करने में हमने सौ दिनों में ही बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आपके विश्वास से हम एक-एक वादा पूरा करेंगे।